नारनौल में AAP नेता कुलदीप के घर पहुंची पुलिस: बोली- CM के जनसंवाद कार्यक्रम में जाने से पहले लेनी होगी परमिशन

आम आदमी पार्टी नेता कुलदीप भरगढ़।

हरियाणा के नारनौल में आम आदमी पार्टी के नेता व एडवोकेट कुलदीप भरगढ़ ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र पूरी तरह समाप्त हो गया है तथा तानाशाह राज है। किसी को भी अपनी बात रखने का अधिकार नहीं है। सबकुछ सरकार व अधिकारियों की मर्जी से हो रहा है।

करनाल में मां बेटे पर तेजधार हथियार से हमला: जमीनी विवाद से जुड़ा है मामला, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

वह आज अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि आगामी 24 मई से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का जिला महेंद्रगढ़ में जनसंवाद कार्यक्रम है। इसी कार्यक्रम को लेकर रविवार सुबह कुछ पुलिसकर्मी उनके घर आए तथा उन्होंने पूछताछ शुरू की कि वह मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में जाएंगे क्या? इस पर मैंने जवाब दिया कि उनका उस कार्यक्रम में जाने का कोई मकसद नहीं है।

प्रदेश में आया तानाशाह राज
लेकिन, फिर भी अगर वे लोगों के मुद्दों और जन समस्याओं को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम में जाना चाहेंगे तो जा सकते हैं। इस पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अगर वह जनसंवाद कार्यक्रम में जाएं तो पहले पुलिस अधिकारियों की परमिशन लें, उसके बाद ही जनसंवाद कार्यक्रम में जाएं। उन्होंने कहा कि इससे यह सिद्ध होता है कि प्रदेश में तानाशाह राज आ चुका है।

जनसंवाद कार्यक्रम के नाम पर ढकोसला
सरकार के मंत्री व लोग केवल उन्हीं लोगों को मुख्यमंत्री से मिलने दे रहे हैं, जो सरकार के ही हैं और उनका गुणगान करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में अनेक जगह विरोध भी इसी बात को लेकर हुआ है। पूरे प्रदेश में अधिकारियों व भाजपा नेताओं की ही चल रही है। कहीं भी जनता की समस्याओं को सुना नहीं जा रहा। जनसंवाद कार्यक्रम के नाम पर भाजपा सरकार केवल ढकोसला ही कर रही है।

 

खबरें और भी हैं…

.

स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष में देश की पहली महिला समेत सऊदी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक्स-2 मिशन लॉन्च किया
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *