धूमधाम से मनाया गया स. जस्सा सिंह आहलूवालिया का 305वां जन्मोत्सव प्रदेश प्रवक्ता विजयपाल सिंह आहलूवालिया व गण्यमान्य लोगों ने किया माल्यार्पण

एस• के• मित्तल 
सफीदों,       राष्ट्रीय कीर्ति आह्वान समिति के तत्वाधान में बुधवार को नगर के महाराजा सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया का 305वां जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि राष्ट्रीय कीर्ति आह्वान समिति के राष्ट्रीय संयोजक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजयपाल सिंह आहलूवालिया ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यातिथि व गण्यमान्य लोगों ने नगर के नहर पुल स्थित महाराजा सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनको नमन किया गया।
अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजयपाल सिंह एडवोकेट ने कहा कि महाराजा सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया का जन्म 3 मई 1718 को जो आज पाकिस्तान के लाहौर के आहलू गांव में हुआ था। 1753 में उन्होंने 2200 युवा हिंदू लड़कियों को अहमद शाह अब्दाली के झुंड से मुक्त कराया था। इस कार्रवाई के लिए उन्हें देशवासियों के दिलों में एक विशेष स्थान हासिल किया और उन्होंने मुक्तिदाता का नाम भी दिया गया। उन्होंने 1761 में लाहौर पर विजय प्राप्त की और उन 1762 में अफगान बलों के खिलाफ युद्ध में लड़ाई लड़ते हुए अपने शरीर पर दो दर्जन घाव का सामना भी किया 1764 में उनकी ओर से खालसा ने सरहिंद पर विजय प्राप्त की इस प्रकार छोटे साहबजादे सरदार फतेह सिंह और जोरावर सिंह की शहीदी का बदला लिया।
इसी कारण खालसा ने पंजाब को  मुगलो के 800 साल के शासन से मुक्त करा दिया। उन्होंने 1783 में दिल्ली में लाल किले पर विजय प्राप्त की और तख्ते दीवान आम हिंदुस्तान के सिहासन पर विराजमान हुए महाराजा सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया की महानता के बारे में जितनी चर्चा की जाए उतनी ही कम है। उन्होंने लोगों से आव्हान किया कि वे उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को आगे बढ़ाएं। इस मौके पर नगर पालिका के प्रधान प्रतिनिधि संजय बिट्टा, पार्षक कुणाल मंगला, सरदार गुरचरण सिंह, हरीश शर्मा, राजू वालिया, मनोज वालिया, रामरती वर्मा, रमेश शर्मा, अभिनव वालिया, विनोद धीमान अशोक गर्ग, प्रवीण सैनी, रवि थनई, सोनू रजाना व रणवीर बिटानी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *