दिव्यांग बच्चों ने मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिवस दर्पण रिहैबिलिटेशन सेंटर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित म्युजिकल चेयर मेंं प्रसंशा अव्वल

एस• के• मित्तल   
जींद,       भिवानी रोड स्थित दर्पण  सोसायटी द्वारा संचालित दर्पण रिहैबिलिटेशन एंड रिसर्च सेंटर में दिव्यांग बच्चों द्वारा बाल दिवस मनाया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. आशुतोष ने दिव्यांग बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन के बारे में बताया। बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
निदेशक डॉ. आशुतोष ने कहा कि चाचा नेहरू हर बच्चे को प्यार करते थे। वे मानते थे कि बच्चे ही देश का भविष्य है और उनको शिक्षा देकर हम देश को उन्नति की तरफ ले जा सकते हैं। दिव्यांग बच्चों में भी विलक्षण प्रतिभा होती है। सही मार्गदर्शन मिले तो वे बहुत उच्च स्तर चा अपना परचम लहरा सकते हैं।  इसलिए हम सभी को उनके पुर्नवास में सहयोग करना चाहिए।
को-ऑर्डिनेटर देवेंद्र अहलावत ने दिव्यांग बच्चों को पुर्नवास के लिए परामर्श भी दिया। वहीं विशेष शिक्षक रेखा और भारती ने इन बच्चों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। म्युजिकल चेयर में प्रशंसा अव्वल रही। इस मौके पर दर्पण सोसाइटी के सदस्य डॉ. राजेश्वर, अर्चना, सॉइकोलोजिस्ट विपुल कुमार, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. सुरेंद्र, विशेष शिक्षक प्रमोद,काजल, नितिन, राज रानी, सुनैना आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *