टेंडर प्रक्रिया शुरू, विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

2.5 करोड़ की लागत से माॅडल संस्कृति स्कूलों में बनेंगी 20 डिजिटल लैब व 4 मल्टीपर्पज हॉल

जिले सभी राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूलों में डिजिटल लैब बनाई जाएंगी। जिले के चार स्कूलों में ढाई करोड़ की लागत से 20 प्रयोगशालाएं व चार मल्टीपर्पज हॉल बनाए जाएंगे। प्रयोगशालाओं में विज्ञान के सभी उपकरण उपलब्ध होंगे। इनके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इसके तहत जिले के पांच में से चार खंडों के चार मॉडल संस्कृति स्कूलों में 20 नई प्रयोगशालाएं बनाने का निर्णय शिक्षा विभाग ने लिया है।

विन मनी एप के जरिये ठगी का मामला: दिल्ली के करोलबाग में बिजनेसमैन को बुलाते हैं गुर्गे वीडियाे काॅल कर गिराेह के सरगना से कराते हैं बात

जबकि कलानौर ब्लॉक के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में पहले से ही लैब व मल्टीपर्पज हॉल बने हुए हैं। नई प्रयोगशालाओं के निर्माण पर ढाई करोड़ रुपए की लागत आएगी। प्रत्येक विद्यालय में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, संगीत और कंप्यूटर की प्रयोगशालाएं बनेंगी। एक लैब पर लगभग बारह से पंद्रह लाख रुपए का खर्च होगा। हालांकि अभी स्कूलों में छुट्टियां चल रही है, इस कारण स्कूलों में प्रयोगशालाएं बनाने का कार्य अभी शुरू होने में समय लग सकता है।

स्कूलों में प्रयोगशालाएं बनाने से ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। साथ ही उनमें विज्ञान संकाय के प्रति रूचि बढ़ेगी। ग्रीष्मकालीन छुट्टियां खत्म होते ही प्रयोगशालाओं के निमार्ण का काम शुरू होने की चर्चा है।

जिले के चार ब्लाकों के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी। इसके लिए टेंडर पहले ही लगाया जा चुका है। इससे विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा।– विजय लक्ष्मी नांदल, जिला शिक्षा अधिकारी, रोहतक

 

खबरें और भी हैं…

हरियाणा विस अध्यक्ष ने गठित की प्रोटोकॉल कमेटी: विधायकों के फोन कॉल और संदेशों की अनदेखी नहीं कर सकेंगे अधिकारी

 

 

Also See On YouTybe:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *