युवक पर लाठी-डंडों व फरसे से हमला: युवक पर फरसे से हमला, लाठियों से पीटा; केस दर्ज

 

गांव घरौठी में गांव के ही चार लोगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों व फरसे से हमला बोल दिया। बदमाशों ने फरसे से उसकी कमर पर वार किया। घायल हुए युवक ने चीख मारी तो मौके पर आए परिजनों ने उसे बचाया। युवक को पीजीआई भर्ती कराया गया है। वहीं उसके बयान पर चारों आरोपियों पर लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किया गया है।घरौठी निवासी दर्शन ने पुलिस को बताया है कि वह एक वाहन से गाय खरीदकर गांव लाया था। गाय को वाहन से उतार रहा था।

रोहतक में पेट्रोप पंप के सेल्समैन को पीटा: पेट्रोल पंप पर आए युवकों को किया था सिगरेट पीने से मना, सीसीटीवी में कैद

तभी गांव का ही महेंद्र लाठी लेकर वहां आ गया और इसका विरोध करने लगा। उसको समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने लाठी से हमला कर दिया। इस बीच उसके दो लड़के अजय, महेंद्र व परिवार का ही पंकज वहां आ गए। सभी ने उसे लाठी से पीटा। वहीं अजय ने उसकी कमर पर फरसे से हमला कर दिया। पत्नी व अन्य परिजनों ने मौके पर आकर उसे बचाया।

 

खबरें और भी हैं…

.वार्ड नम्बर 8 सफीदों में पुन: मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष करवाने के लिए डियूटी मैजिस्टेट एवं सैक्टर मैजिस्टेट नियुक्त: जिलाधीश डॉ० मनोज कुमार

 

 

Also See On YouTube:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *