झगड़े में शराब ठेकेदार घायल

एस• के• मित्तल   
सफीदों,        उपमंडल के गांव मुआना में हुए एक झगड़े में एक शराब ठेकदार घायल हो गया। घायल की पहचान सुखा निवासी गांव मुआना के रूप में हुई है। घायल सुखा को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से उसकी गंभीरावस्था को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया।
मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात को गांव मुआना में सुखा (45) का किसी बात को लेकर 4-5 अन्य व्यक्तियों के साथ झगड़ा हो गया। इस झगड़े में सुखा को काफी चोट लगी हैं। घायल सुखा को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसकी गंभीरावस्था को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर पीजीआईएमएस रोहतक रैफर कर दिया। झगड़े का कारण शराब की ठेकेदारी को लेकर बताया जा रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *