जीन्द पुलिस विभाग से 3 पुलिस कर्मचारियों ने ली विदाई

 

 

डीएसपी श्री नरसिंह ने सम्मान के साथ किया विदा

 

एस• के • मित्तल       

जींद, 

30 जून 2022 को 3 पुलिस कर्मचारी सेवानिवृत हुए है जिनको पुलिस उप अधीक्षक नरसिंह ने जींद पुलिस लाइन में आयोजित किए गए विदाई समारोह के दौरान सम्मान के साथ अपने आगामी जीवन के बारे में शुभकामनाएं दी।

पंचायत मंत्री ने ASCO किया सस्पेंड: फतेहाबाद के भिमेवाला गांव में सेम समस्या नहीं की हल, देवेंद्र बबली ने की कार्रवाई

 इस मौके पर चरणजीत सिंह निरीक्षक भलाई शाखा, कुलबीर सिंह लाईन अधिकारी, उप निरीक्षक धर्मपाल भलाई शाखा, रिटायर्ड कर्मचारी प्रेमसिंह बांगड़, संदीप कुमार फार्मासिस्ट के अलावा पुलिस विभाग जीन्द के अन्य कर्मचारी, सेवानिवृत जाने वाले कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य मौजुद रहे। इस मौके पर पुलिस उप-अधीक्षक जीन्द नरसिंह ने सेवानिवृत जाने वालें कर्मचारियों को पगडी, फुलों की माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट किया और कहा कि अपने जीवन का अमुल्य समय पुलिस विभाग तथा जनता की सेवा में लगाने पर सकुशल सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने रिटायर जाने वाले पुलिस कर्मियों के बच्चों से भी बातचीत की व कहा कि वे जीवनभर अपने पिता का सम्मान व सेवा करें। उन्होने कहा कि सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी अपने परिवार को ज्यादा से ज्यादा समय दें। समाज में रहकर पुलिस के प्रति लोगों की सोच को बदलने की कोशिश करें।

पहली बारिश में खुली प्रशासन की पोल… पूरा सफीदों हुआ जलमग्न… सफीदों के महात्मा गांधी मार्ग से देखिए लाइव…

इस मौके पर उन्होंने पुलिस कर्मियों द्वारा पुलिस विभाग में पूरी कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत व लगन से सेवाकाल के समय में किए गए कार्यों की सराहना की। पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार ने 30 जून को सेवानिवृत जाने वाले कर्मचारियों के सेवा काल पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ई उप निरीक्षक देवपाल वासी बास खुर्द जिला हिसार के रहने वाले हैं जो पुलिस विभाग में बतौर सिपाही दिनांक 8 दिसंबर 1988 को भर्ती हुए थे। पुलिस विभाग में अच्छे कार्यों के लिए उन्हें 25 प्रशंसा पत्र प्राप्त हुए। जिनका सेवा काल 32 साल 6 माह रहा।

रिटायर्ड टीचर्स की रिजॉइनिंग पर दीपेंद्र का कटाक्ष: प्रदेश में हरियाणवी विरोध सरकार; युवा टीचर्स भर्ती का इंतजार कर रहा है

ई उप निरीक्षक महेंद्र वासी कथुरा जिला रोहतक जो बतौर सिपाही 3 अक्टूबर 1989 को पुलिस विभाग में भर्ती हुए। पुलिस विभाग में अच्छे कार्यों के लिए 20 प्रशंसा पत्र प्राप्त हुए व जिनका सेवा काल 32 साल 8 महीने रहा। ई उपनिरीक्षक शमशेर सिंह वासी बिशनपुरा जिला जींद जो पुलिस विभाग में बतौर सिपाही 3 दिसंबर 1988 को भर्ती हुए अच्छे कार्यों के लिए उन्हें 20 प्रशंसा पत्र प्राप्त हुए। जिनकी सेवाअवधि 33 साल 7 माह रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *