जितेंद्र गोल्डी बने भाजपा युवा मोर्चा के मण्डालध्यक्ष

एस• के• मित्तल 
सफीदों,  सफीदों के जितेंद्र गोल्डी को भारतीय जनता युवा मोर्चा का सफीदों मण्डल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति पार्टी आलाकमान व जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर से विचार-विमर्श के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव भारद्वाज ने की है। उनकी नियुक्ति से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर है।
कार्यकर्त्ताओं ने नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष जितेंद्र गोल्डी का फूलों की मालाएं पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया। अपने संबोधन में नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष जितेंद्र गोल्डी ने कहा कि इतनी बड़ी जिम्मेवारी देने के लिए पार्टी व संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हैं। संगठन ने उन्हे जो यह जिम्मेवारी सौंपी है, उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही कार्यकारिणी का गठन करेंगे तथा अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा के साथ जोड़ने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *