चंडीगढ़ में लगातार बारिश से बिगड़े हालात: प्रशासन शहर को 18 जोन में विभाजित कर रहा है देखरेख, कर्मचारियों की छुट्टीयां रद्द

चंडीगढ की सड़को पर जमा बारिश का पानी

चंडीगढ़ में लगातार बारिश के चलते हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। शहर के कई रास्तों को बंद कर दिया गया है। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की तरफ से लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है। इसी प्रकार चंडीगढ़ की जिला आपात मैनेजमेंट अथॉरिटी ने भी ऑर्डर जारी किए हैं।

पृथ्वी शॉ और सरफराज खान को देवधर ट्रॉफी 2023 के लिए वेस्ट जोन टीम में नामित किया गया

इनमें आम जनता को लेक, चो, तालाब आदि के पास जाने के लिए मना किया गया है। सिविल अथॉरिटी और नगर निगम इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट आदि को बरसात के मौसम में गिरे पेड़ पौधों को तुरंत प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।

रेलवे पुल के नीचे वाली सड़क को ट्रफिक पुलिस ने किया बंद

रेलवे पुल के नीचे वाली सड़क को ट्रफिक पुलिस ने किया बंद

निगम कर्मचारियों की छुट्‌टी रद्द
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए नगर निगम ने पूरे शहर को 18 जोन में विभाजित कर हर जोन के लिए टीम गठित कर दी है। यह टीम 24 घंटे अपने इलाके में तैनात रहेगी। वही सभी कर्मचारियों की छुट्‌टीयों को भी रद्द कर दिया गया है। सभी इमरजेंसी कंट्रोल रूम को 24 घंटे खुले रखने के आदेश दिए हैं।

आज पहुंच सकती है एनडीआरएफ
मोहाली के बाद रविवार को चंडीगढ़ प्रशासन ने भी एनडीआरएफ की टीम बुलाने की मांग की थी। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सुखना लेक में बढ़ते जलस्तर का हवाला देकर एनडीआरएफ मांगी गई थी, जोकि आज शहर के अलग-अलग इलाकों में तैनात हो सकती है।

 

खबरें और भी हैं…

.

चंडीगढ़ और मोहाली में कल स्कूल बंद: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद प्रशासन ने लिया फैसला, रविवार बने थे बाढ़ जैसे हालात
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *