गुरू नानक देव जन्मोत्सव पर निकाला गया भव्य नगर कीर्तन

एस• के• मित्तल
सफीदों,         गुरूद्वारा ङ्क्षसह सभा के तत्वावधान में गुरू नानक देव जन्मोत्सव मंगलवार सफीदों नगर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। नगर कीर्तन की अगुवानी पंज प्यारों ने की। संगत के वाहेगुरु और जो बोले सो निहाल के जयकारे के साथ समूचा सफीदों गुंज उठा। श्री गुरुग्रंथ साहिब की पालकी व पंच प्यारों पर फूलों की वर्षा की गई। विभिन्न समुदायों के लोगों ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब की पालकी साहिब के समा माथा टेका और गुरू महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
नगर कीर्तन ऐतिहासिक गुरूद्वारा ङ्क्षसह साहिब से प्रारंभ होकर रेलवे रोड़ होते हुए शहर की मुख्य सड़कों पर निकाला गया। इस बीच कई सामाजिक संगठनों ने संगतों को भव्य स्वागत किया तथा विभिन्न स्थानों पर उन्हे जलपान करवाया। इसमें सिख समुदाय के पुरूषों महिलाओं ने श्री ग्रंथ साहब की पालकी के आगे झाडू लगाकर रास्ता साफ  करते हुए सेवा की।
इस दौरान फलों का प्रसाद बांटा गया और विशाल लंगर लगाया गया। कार्यक्रम में ढाड़ी जत्थे पहुंचकर गुरूवाणी का पाठ करके समूह संगत को निहाल किया। वहीं गत्तका पार्टी ने नगर कीर्तन के दौरान हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। इसके अलावा खालसा गु्रप व अनेक स्कूलों के बच्चों की लाईव प्रस्तुतियां विशेष दर्शनीय रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *