कैथल में पड़ी ठंड का असर: खेतों में जमा पाला, कौल मौसम केंद्र में दर्ज किया 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान

खेतो में जमा पाला।

हरियाणा में लगातार बढ़ रही ठंड ने लोगों को परेशान किया है। जिला कैथल भी ठंड से ठिठुर रहा है। कौल के कृषि महाविद्यालय में मौसम केंद्र में इस सीजन की सबसे कम 1.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। बता दें कि पिछले तीन से दिन के समय धूप तो निकल रही है, लेकिन रात के समय न्यूनतम तापमान लगातार घट रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा है। जबकि अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

जींद में 9 पुलिसकर्मियों समेत 25 पर FIR: मामला CIA-2 में पुलिस ग्राणीणों की झड़प का; कोर्ट के आदेश पर FIR सामने आयी
3 दिन से जम रहा है पाला
मौसम विभाग के अनुसार अभी एक सप्ताह तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। इस स्थिति में लोगों को ठंड को लेकर चिंता बढ़ रही है। बता दें कि कैथल में पिछले 3 दिन से पाला जम रहा है। खेतों में ऐसा लगता है कि जैसे शिमला में पडऩे वाली बर्फ की चादर ने कैथल को भी लपेट लिया हो। वहीं, पाला पड़ने से गेहूँ की फसल उगाने वाले किसानों के चेहरों पर खुशी का माहौल है। प्रगतिशील किसान महेंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि इस बार पड़ रही अधिक ठंड से सब्जियों की खेती करने वाले किसान निराश है। क्योंकि इस समय खेतों में उगाई गई आलू, टमाटर और मटर की फसल को अधिक नुकसान है।

करनाल में युवती से दुष्कर्म: दिल्ली पुलिस में दिया नौकरी लगवाने की झांसा, अश्लील तस्वीरें दिखाकर 2 साल तक किया ब्लैकमेल

कौल के मौसम विज्ञान केंद्र का तापमान रहा 1.1 डिग्री
चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। कैथल जिले के कौल के मौसम विज्ञान केंद्र का तापमान सोमवार की रात में 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। अभी अगले एक सप्ताह तक ठंड का प्रकोप ऐसे ही जारी रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री रहा।

 

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *