करनाल में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल: सिलेंडर की बढ़ती किमतों का जताया विरोध, सुधा भारद्वाज ने सरकार पर साधा निशाना

सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती महिला कांग्रेस।

हरियाणा के जिले करनाल में बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस द्वारा वाल्मीकि चौक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और सिर पर गैस सिलेंडर व मिट्टी का चूल्हा लेकर बाजार में यात्रा निकाली गई। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर रोष जताया। इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज भी पहुंची और सरकार पर जमकर निशाना साधा।

करनाल में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल: सिलेंडर की बढ़ती किमतों का जताया विरोध, सुधा भारद्वाज ने सरकार पर साधा निशाना

प्रदर्शन में शामिल हुई महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने गैस सिलेंडर के 50 रुपए बढ़ाकर महिला दिवस व होली पर महिलाओं को एक तोफा दिया है। जिसके कारण महिलाओं को आज सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सरकार की उज्जवला योजना एक धोखा रही। वहीं देश में युवा बेरोजगार घूम रहे है। जनता की आवाज उठाने के लिए महिला कांग्रेस द्वारा आज सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है।

सर पर मिट्टी का मिट्टी का चूल्हा रखकर विरोध करती कांग्रेस नेत्री।

भाजपा सरकार के राज में हर वर्ग दुखी और परेशान : नवजोत कश्यप

ग्रामीण जिला अध्यक्ष नवजोत कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में हर वर्ग दुखी और परेशान है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। पेट्रोल-डीजल व गैस के दाम बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी की जेब पर डाका डाला है। महंगाई के कारण महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ रहा है। इस लिए महिलाओं की आवाज उठाने के लिए महिला कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस मांग करती है कि सरकार महंगाई पर लगाम लगाए और जनता को राहत दें।

ISL: विवादित सुनील छेत्री की फ्रीकिक के बाद केरला ब्लास्टर्स रवाना; बेंगलुरू एफसी सेमीफाइनल में

सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करती महिला।

सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करती महिला।

महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सुमीता सिंह

करनाल की पूर्व विधायक सुमीता सिंह ने महंगाई के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि देश में दिन-प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। आज जनता महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है। महंगाई इस कदर बढ़ रही है कि गरीब को दो वक्त की रोटी खाना भी मुश्किल हो गया है। महंगाई के इस दौर में आम आदमी के लिए बच्चों को पढ़ाना भी मुश्किल है। महंगाई ने आम आदमी का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। मजबूरन महिलाओं को सड़क पर उतरना पड़ रहा है।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *