करनाल में कैंटर में मिला ड्राइवर का शव: परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से किया मना, लौहड़ी पर जाना था घर

 

रात को कैंटर से उतर खाने पीने लिए जाते सुखवंत सिंह।

हरियाणा के जिले करनाल के गांव झंझाडी के पास नेशनल हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़े कैंटर में शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पेट्रोल पंप के मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक की शिनाख्त के कर परिजनों को सूचित।

हरियाणा शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही: छात्रवृत्ति और यूनिफॉर्म के 260 करोड़ फंसे, 17 लाख स्टूडेंट्स परेशान, पढ़ाई शुरू हुए 9 महीने बीते

जानकारी के अनुसार गांव सलीमपुर होशियार पुर निवासी सुखवंत(60) का खुद का कैंटर था और वह खुद ही कैंटर पर ड्राइविंग करता था। बुधवार को वह कैंटर में कपड़े लोड करके जालंधर की तरफ जा रहा था। लेकिन तबीयत खराब होने के कारण उसने अपना कैंटर पेट्रोल पंप पर ही रोक दिया और वहां पर ही कैंटर को रोकर सो गया।

रात को करनाल पहुंचे मृतक के परिजनों से बातचीत करती पुलिस।

रात को करनाल पहुंचे मृतक के परिजनों से बातचीत करती पुलिस।

पेट्रोल पंप कर्मी को कहा था कि सुबह 5 बजे उठा देना

पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद तस्वीरों में दिख रहा है सुखवंत बुधवार रात करीब 11 बजे कैंटर लेकर आता है और रात करीब 12 बजे वह कैंटर से उतर कुछ खाने पीने के लिए उतरता है और बाद फिर वह कैंटर में ही जाकर सो जाता है। इस दौरान वह पंप के कर्मचारी को कहता है उसे सुबह 5 बजे निकलना है तो वह उसे सुबह 5 बजे उठा दे। जिसके बाद कर्मचारी सुबह 5 बजे उठता भी है। लेकिन वह कहता है उसे अभी नहीं जाना है। वह बाद में जाएगा।

पंचकूला में महिला से ठगे सवा लाख: घर बैठे पार्ट टाइम जॉब का दिया झांसा, 2 टास्क का पेमेंट रिलीज होने से आया लालच

रात को मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस।

रात को मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस।

परिवार को कहा तबीयत है खराब

वीरवार देर रात को शव लेने के लिए पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि रात को सुखवंत से उनकी फोन पर बात हुई थी तो सुखवंत ने उन्हें कहा था कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। उसकी छाती में जकड़न हो रही है। उसके बाद सुखवंत ने कहा कि वह गाड़ी में कपड़ा लोड है जो वह जालंधर उतकर सीधा लोहडी पर घर पहुंच जाएगा।

बेटा में दुबाई में करता है काम

रात को करनाल पहुंचे मृतक सुखवंत के परिजनों ने बताया कि सुखवंत का बेटा भी दुबई में काम करता है। उसको भी सुखवंत की मौत की जानकारी दे दी गई। कल वह भी भारत आ जाएगा।

रात को पेट्रोल पर पहुंची पुलिस।

रात को पेट्रोल पर पहुंची पुलिस।

शव सौंपा परिजनों को

​​​​​​​मौके पर मौजूद सदर थाना के IO बंसीलाल ने बताया कि रात को जब वह शव को कब्जे ले रहे थे तो मृतक सुखवंत के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। ड्राइवर की मौत कैसे हुई इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। परिजन रात को शव को अपने साथ लेकर होशियार पुर चले गए।

 

खबरें और भी हैं…

.पंचकूला में महिला से ठगे सवा लाख: घर बैठे पार्ट टाइम जॉब का दिया झांसा, 2 टास्क का पेमेंट रिलीज होने से आया लालच

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *