AAP के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष की CM को धमकी: सरकार फंस गई नंगड़ा कै…, नवीन जयहिंद नाम है नवीन झंड़ू नहीं

 

  • आम आदमी पार्टी के पूर्व हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष ने वीरवार रात को फेसबुक पेज पर लाइव आकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को धमकी दी। साथ ही चेतावनी भी दी कि उनको रोकने के लिए जो हथकंडे अपनाने हैं, वे अपना लें। उन्हें जेल भेज सकते हैं या मार सकते हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। नवीन जयहिंद ने कहा कि 14 जनवरी को बेरोजगारों की बारात निकाली जाएगी। इसके लिए शनिवार को मकर सक्रांति के दिन दोपहर 12 बजे मानसरोवर पार्क में एकत्रित होंगे। यहां से विरोध स्वरूप बेरोजगारों की बारात निकालते हुए बीजेपी के राज्य कार्यालय तक लेकर जाएंगे। ताकि उनकी मांगों को उठाया जा सके।

हरियाणा शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही: छात्रवृत्ति और यूनिफॉर्म के 260 करोड़ फंसे, 17 लाख स्टूडेंट्स परेशान, पढ़ाई शुरू हुए 9 महीने बीते

फेसबुक पर लाइव आकर नवीन जयहिंद अपनी बात रखते हुए

राजनीतिक रैलियों पर कटाक्ष
नवीन जयहिंद ने राजनीतिक रैलियों पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जो राजनेता रैलियां करते हैं, वहां भीड़ जुटाते हैं। लेकिन उनके पास ना तो दारू के पैसे हैं और ना ही गाड़ियों के। उनके पास कोई पद भी नहीं और ना ही MP, MLA व पार्षद की टिकट देने का आश्वासन। इसलिए जिसे भी समस्याओं को उठाना है, वे खुद आएं। एक व्यक्ति एक लाख के बराबर है।

कांग्रेस व भाजपा ने लगवाए केस
नवीन जयहिंद ने कहा कि पहले कांग्रेस की सरकार में भी उन पर कई केस लगवाए थे। वहीं अब भाजपा ने भी उन पर केस लगवाएं हैं। दोनों पार्टियों ने केवल केस लगवाने का काम किया है। जिसके कारण आज वे महीने में 4-5 दिन कोर्ट की तारिख भुगतते हैं। लेकिन वे सभी पदों को छोड़कर आएं हैं। अब वे लोगों की आवाज उठा रहे हैं, किसी से डरने वाले नहीं हैं।

कुलदीप यादव को हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, नहीं तो उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाएगा, कोच कपिल पांडेय

फेसबुक पर लाइव आते हुए नवीन जयहिंद

फेसबुक पर लाइव आते हुए नवीन जयहिंद

खाप प्रतिनिधियों को लगाए जाएंगे थापे
नवीन जयहिंद ने कहा कि बेरोजगारों की बारात में खाप प्रतिनिधियों को थापा लगाया जाएगा। क्योंकि उनके अंदर सरकार के विरोध में बोलने की हिम्मत होती है। साथ ही उनके कंधों पर समाज को बचाने की जिम्मेदारी होती है। इसलिए उन्होंने खाप प्रतिनिधियों को बेरोजगारों की बारात में पहुंचने का आह्वान किया।

सरकार फंस गई नंगड़ा कै….
नवीन जयहिंद ने कहा कि सरकार नंगड़ा कै फंस री है। क्योंकि विपक्षियों के बस का कुछ भी नहीं है। सरकार ने विपक्षियों को डरा रखा है, इसलिए विपक्ष तो सरकार के खिलाफ बोल नहीं रहा। लेकिन वे खुद जनता की समस्याएं उठाने से पीछे नहीं हटेंगे। उनके पास कुछ भी अवैध नहीं है, जो है वह वैध है। इसलिए सरकार इस बार नंगड़ा के फस गई है।

बेरोजगारों की बारात के लिए छपवाया गया कार्ड

बेरोजगारों की बारात के लिए छपवाया गया कार्ड

जेल में मिला था आइडिया
नवीन जयहिंद ने कहा कि बेरोजगारों की बारात का आइडिया उन्हें जेल में मिला था। जब जेल में गए थे, उस दौरान एक बंदी ने उन्हें सुझाव देते हुए कहा कि बुजुर्गों की बारात निकाली थी और वह इनती बड़ी रही। ऐसे में युवाओं की बारात निकालनी चाहिए, ताकि उनकी समस्या उठाई जा सके। वह बंदी भी सरकार से तंग था।

आइटी टीम लगी पीछे
नवीन जयहिंद ने कहा कि सरकार ने पूरी आइटी टीम उनके पीछे लगा रही है। सरकार इस बेरोजगारों की बारात व नवीन जयहिंद को रोकने के लिए पूरा जोर लगा रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उनके फेसबुक पेज पर वाइलेंस के नोटिफिकेशन भेजे जा रहे हैं। यहां तक कि रजिस्ट्रेशन के लिए दिए गए नंबर में भी दिक्कत पैदा कर दी है।

Google ने मीट पर इमोजी रिएक्शन रोल आउट किया: विवरण देखें

5 हजार ने करवाया रजिस्ट्रेशन
उन्होंने बताया कि बेरोजगारों की बारात का रजिस्ट्रेशन करने के लिए मोबाइल नंबर जारी किया हुआ है। उस नंबर पर अभी तक 5 हजार से अधिक युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि बेरोजगारों की बारात के लिए बैंड व घोड़ी बग्गी वाले भी तैयार कर लिए हैं। हालांकि प्रशासन बैंड व घोड़ी बग्गी वालों को रोकने का प्रयास कर रहा है।

 

खबरें और भी हैं…

.IPhone से iMessage पर अदृश्य संदेश भेजें: यहां चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका देखें

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *