करनाल की बेटी ने न्यायिक सेवा का एग्जाम किया क्लियर: पाया 59वां रैक, परिवार को बधाई देने वालों का लगा तांता

अपने माता पिता व बहन के साथ प्रियंका।

हरियाणा के जिला करनाल की बेटी प्रियंका ने दिल्ली न्यायिक सेवा की परीक्षा उतीर्ण कर क्षेत्रवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। प्रियंका मधुबन क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर दीवान सिंह की बेटी है। जो मां की प्रेरणा और पिता के आशीर्वाद से आगे बढ़ी और सफलता की बुलंदियों को छुआ। परिवार में खुशी का माहौल है और परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। नीलोखेड़ी के विधायक धर्म पाल गोंदर भी परिवार को बधाई देने के लिए पहुंचे।

करनाल की बेटी ने न्यायिक सेवा का एग्जाम किया क्लियर: पाया 59वां रैक, परिवार को बधाई देने वालों का लगा तांता

प्रियंका को मिला 59 वां रैंक

करनाल के आर.के. पुरम की रहने वाली प्रियंका ने दिल्ली न्यायिक सेवा का एग्जाम क्लियर कर लिया है, अब वो जज बन जाएगी। प्रियंका का इस परीक्षा में 59 वां रैंक आया है।

प्रियंका को बधाई देते लोग।

सफलता की कहानी प्रियंका की जुबानी

प्रियंका बताती हैं कि उसकी मां की शादी बड़ी कम उम्र में हो गई थी, वो इसलिए ज्यादा पढ़ नहीं पाई, वो अपने सपने मुझ में देखते थे और हमेशा मुझे प्रेरणा देते थे कि बेटा कुछ करो, आगे बढ़ो, मैं रोजाना तैयारी कर रही थी ये मेरा दूसरा प्रयास था और इस प्रयास में मैंने दिल्ली न्यायिक सेवा का एग्जाम क्लियर कर लिया है। हमेशा सुबह से शाम तक एक ही रूटीन फॉलो करना पड़ता है, पढ़ना पड़ता है, मेहनत के साथ, लगन के साथ, अपडेट रहना पड़ता है और अब खुशी है कि मेहनत रंग लाई है।प्रियंका बताती हैं कि वो अपनी जिम्मेदारी को बखूबी ढंग से निभाएंगी और न्याय और सच्चाई का साथ देते हुए फैसले देंगी।

कुरुक्षेत्र में कश्यप समाज के जनप्रतिनिधि हुए सम्मानित: सांसद धर्मेंद्र कुमार बोले- शिक्षा और समाजसेवा में समाज अग्रणी पंक्ति में खड़ा हो

क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर है प्रियंका के पिता

प्रियंका के पिता हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं, उन्हें बहुत खुशी है कि उनकी बेटी उनका नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि बेटियां ही सब कुछ हैं। मैंने हमेशा बेटियों को पढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रियंका को मिठाई खिलाकर बधाई देता परिवार।

प्रियंका को मिठाई खिलाकर बधाई देता परिवार।

प्रियंका के परिवार में छाई खुशियां

नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर भी बधाई देने के लिए पहुंचे। जब से नतीजा आया है, घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, लगातार फोन आ रहे हैं। वहीं प्रियंका की बहन नेहा भी काफी खुश है, वो बताती है कि वो अपनी बड़ी दीदी से बहुत कुछ सीखते हैं और अब CA का फाइनल एग्जाम उन्हें देना है और घर में काफी खुशी का माहौल है। साथ ही साथ मां इसरो देवी जिसने इन बच्चों को पाल पोसकर बड़ा किया, वो आज सबसे ज्यादा खुश है, वो इस बात का जिक्र करती है कि वो तो जिंदगी में ज्यादा पढ़ नहीं पाई इसलिए उन्होंने अपनी बच्चियों को भरपूर पढ़ाया और अब बेटी ने सबको खुश कर दिया है और सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

मां बाप के लिए बनी मिसाल

बहराल प्रियंका बाकी लड़कियों और मां बाप के लिए एक मिसाल हैं। मां बाप को समझना चाहिए कि बेटियां भी जिंदगी में बहुत कुछ कर सकती हैं और लड़कियों को भी कुछ सीखकर, समझकर अपने मां बाप का नाम रोशन करना चाहिए। जो लोग बेटियों को बेटों से कम आंकते है उनके लिए प्रियंका एक बड़ा उदाहरण है।

 

खबरें और भी हैं…

.देखें: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा से मुलाकात के बाद अभिभूत हुए बेंगलुरु के स्कूली बच्चे

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *