उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान:: उद्योगपति ओपी पांडेय लाइफ टाइम लीजेंडरी अवार्ड से सम्मानित किए गए

 

फरीदाबाद। उद्योगपति ओपी पांडेय लाइफ टाइम लीजेंडरी अवार्ड से सम्मानित करते संस्था के पदाधिकारी।

  • पांडे 51 वर्षों से औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक सेवाओं में समर्पित।

रेवाड़ी में आज BKU चढ़ूनी ग्रुप का प्रदर्शन: बावल में HSIIDC दफ्तर के लगाएंगे ताला; किसानों को नहीं मिला मुआवजा

यमुना रक्षक दल व डीएवी प्रबंधन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में शहर के उद्योगपति ओपी पांडेय को लाइफ टाइम लीजेंडरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा 51 वर्षों से औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक सेवाओं में समर्पित एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास महाराज, शहीद ए आजम भगत सिंह के पौत्र यादविंदर सिंह संधू, पद्मश्री ब्रह्मदत्त भाटी, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आरएन सिंह, डीएवी प्रबंधन संस्थान के निदेशक डॉ. सतीश आहूजा व भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति की चेयरमैन नीरा तोमर ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। समारोह में औद्योगिक, व्यावसायिक, पत्रकारिता तथा सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान:: उद्योगपति ओपी पांडेय लाइफ टाइम लीजेंडरी अवार्ड से सम्मानित किए गए

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पांडेय ने अपने औद्योगिक एवं व्यावसायिक जीवन के साथ साथ सामाजिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। डीएवी प्रबंधन संस्थान के निदेशक डॉ. सतीश आहूजा ने अतिथियों का स्वागत किया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आरएन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमन गोयल, प्रो. एसके नारंग, नागेश सिंह, राजनाथ सिंह, सुनील सिंह, रघुबर दयाल, सुदीश यादव, प्रणव शुक्ला, राजेश खटाना, जेपी सिंह, सीपी पांडेय, बीके सिंह सहित काफी लोग मौजूद थे।

 

खबरें और भी हैं…

.
कैथल पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के पिता: बलकौर सिंह बोले- षडयंत्र के तहत हुई हत्या, प्लानिंग करने वाले कानूनी फंदे से बाहर

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *