जींद में माजरा खाप पंचायत में खिलाड़ी सम्मानित: पदाधिकारी बोले- मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त करें; सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा

 

जींद के अशरफगढ़ गांव में माजरा खाप सम्मानित करते हुए।

हरियाणा के जींद के साथ लगते गांव अशरफगढ़ में रविवार को माजरा खाप की पंचायत प्रधान गुरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में हुई। इसमें खाप के सभी 14 गांवों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पंचायत में जूनियर महिला कोच के साथ छेड़छाड़ के आरोपों से घिरे मंत्री संदीप सिंह की बर्खास्तगी की मांग की गई। बैठक में मृत्यु भोज पर रोक लगाने, विवाह शादी में डीजे पर रोक, नशाखोरी पर रोक लगाने आदि विषयों पर जोर दिया गया। मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

283 मिलियन इस्तेमाल किए गए स्मार्टफोन पिछले साल वैश्विक स्तर पर भेजे गए: रिपोर्ट

इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित

माजरा खाप पंचायत के प्रधान गुरविंदर सिंह संधू, महासचिव महेंद्र सिंह सहारण ने कहा कि महिला जूनियर कोच से अश्लील हरकतें करने वाले मंत्री संदीप सिंह को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। माजरा खाप पंचायत ने मेधावी खिलाड़ियों गांव हैबतपुर की रजत पदक विजेता काजल, जुलानी की दिव्या सहारण ने कुश्ती में स्वर्ण पदक, अखाड़ा संचालक निर्जन जग्गू पहलवान, योगा में कांस्य पदक विजेता विशाखा, योगा में सिल्वर मेडल विजेता गुरमीत, कुश्ती में सिल्वर मेडल विजेता निशान सिहाग, कुश्ती में गोल्ड मेडल विजेता विनत सिहाग को सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए माजरा खाप प्रतिनिधि।

खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए माजरा खाप प्रतिनिधि।

पंचायत में उठी ये मांग

प्रवक्ता समुद्र सिंह फोर ने बताया कि पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह रिढाल, बिजेंद्र सिंह को उत्कृष्ट कार्य करने पर माजरा खाप पंचायत द्वारा सम्मानित किया गया। खाप पंचायत ने सरकार से मांग की कि माजरा खाप के निर्माण के दिन चबूतरे के लिए एक करोड़ की ग्रांट जारी की जाए। इसके साथ ही पांडु पिंडारा तीर्थ स्थल के विकास के लिए भी प्रस्ताव पारित किया जाए। कुरुक्षेत्र बोर्ड द्वारा 50 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की जाए। पंचायत में मौजूद लोगों से आह्वान किया गया कि 26 जनवरी को अनाज मंडी में किसान महापंचायत में बढ़-चढक़र भाग लिया जाए।

 

खबरें और भी हैं…

.
ग्रीनफील्ड में टूटा रिकॉर्ड, भारत ने श्रीलंका को बड़े अंतर से हराया

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *