उड़ान ग्रुप ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

महिला पुलिस कर्मचारियों व स्टाफ नर्स को किया सम्मानित

एस• के• मित्तल 
सफीदों,       उड़ान ग्रुप चैरिटेबल ट्रस्ट ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की महिला अध्यक्षा ज्योति थनई ने की। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने सिटी थाना में महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ नागरिक अस्पताल की नर्सों को सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया।
अपने संबोधन में संस्था की महिला अध्यक्षा ज्योति थनई ने कहा कि महिला पुलिस कर्मी और महिला स्टाफ नर्स दिन-रात अपनी ड्युटी करके समाज की सेवा करती हैं। ऐसी महिलाएं समाज व अन्य महिलाओं के लिए एक मिशाल हैं। महिला पुलिस लोगों की रक्षा करती है तो स्टाफ नर्स सबके स्वास्थ्य का ध्यान रखती हैं। संस्था के इस प्रयास की सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस मौके पर मनीषा कुंडू, सिंपी जैन व ममता जैन मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *