इनेलो की परिवर्तन पैदल यात्रा उचाना में: अभय चौटाला ने कहा- दुष्यंत और बीरेंद्र सिंह मिले हुए हैं; जनता को बहकाने में लगे

उचाना के सुरबरा में मंच पर बैठे अभय चौटाला व अन्य।

हरियाणा के जींद में उचाना सीट को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह एवं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के बीच चल रही बयानबाजी में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने भी एंट्री मारी है। उचाना के सुरबरा गांव में जनसभा में अभय चौटाला ने कहा कि दुष्यंत चौटाला कहते है उचाना मेरा हलका है, बीरेंद्र सिंह अपना बताते हैं। ये दोनों आपस में मिले हुए है। इस तरह की बयानबाजी करके बहकाने का काम करते है।

हिसार में नशे की 2400 गोलियां बरामद: स्कूटी की डिग्गी में रखकर बेचने निकला था युवक; बरवाला में पुलिस ने दबोचा

उन्होंने कहा कि दोनों की सोच है कि एक बार उसकी, दूसरी बार दूसरे की बारी तय कर रखी है। इस बार उचाना के लोग दोनों को वोट की चोट देने का काम करेंगे। उचाना हलका के लोगों स्व. देवीलाल की नीतियों को वोट देते आए है। इस बार उचाना से इनेलो जो उम्मीदवार लेकर आएगी वो प्रदेश का सीएम बनेगा। यहां के लोग विधायक बनाने के लिए नहीं बल्कि सीएम बनाने के लिए वोट इनेलो को देंगे।

इनेलो की सुरबरा में हुई सभा में पहुंची महिलाएं।

इनेलो की सुरबरा में हुई सभा में पहुंची महिलाएं।

अभय चौटाला ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का समापन स्व. देवीलाल की जयंती पर 25 सितंबर को कुरूक्षेत्र में होगा। गठबंधन सरकार में प्रदेश में 30 से अधिक घोटाले हुए। धान, रजिस्ट्री, शराब घोटाले के साथ-साथ पेपर घोटाला भी हुआ है। बार-बार युवाओं से फार्म नौकरी के लिए भरवा लेते है लेकिन बाद में उसे रद्द कर देते है ये सबसे बड़ा घोटाला है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों को फसल दोगुना करने का वायदा किया था लेकिन आज कर्ज किसान पर बढ़ रहा है, मंहगाई बढ़ रही है, बेरोजगारी में हरियाणा नंबर वन पर है। नशा, अपराध आज प्रदेश में बढ़ रहा है। सरकार ने सरपंचों के अधिकार को कम करने का काम किया है। सरपंचों को ग्रांट के नाम पर चंडीगढ़ में लाठियां मिली। डिप्टी सीएम के हलके में आज खुद सरपंच बता रहे है कि उनके गांव में कोई ग्रांट नहीं आ रही है।

इस मौके पर अर्जुन चौटाला, सुनैना चौटाला, पूर्व विधायक रणबीर मंदौला, पूर्व विधायक रामफल कुंडू, वेद मूंडे, राजा माजरा, कर्ण सिंह चहल, बलराज नगूरां, सूबे सिंह लोहान, सत्ता डूमरखां, सुरेश सुरबरा, वीरभान झील, बिल्लू पेगां, महाबीर दरोली, कृष्ण श्योकंद, प्रदीप गोदारा, अनिल जैन, महेंद्र दरोली, जस्सा नगूरां, चांदी करसिंधु, वकील करसिंधु, नरबीर बूरा मौजूद रहे।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *