इंफाल में दो गुटों की लड़ाई में 2 की मौत: BJP नेता समेत 5 घायल; 14 दिन पहले थौबल में पुलिस हेडक्वार्टर पर फायरिंग हुई थी

 

राज्य में 3 मई 2023 से कुकी और मैतेई के बीच जारी जातीय हिंसा में 200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

मणिपुर में मंगलवार को दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। यह घटना इंफाल के कौट्रुक गांव में हुई। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। गोलीबारी के बाद एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है।

केजरीवाल बोले- ट्रंप की तरह सत्ता से चिपकी रहेगी बीजेपी: लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी नहीं छोड़ेंगे सीट, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बेईमानी का आरोप लगाया

घायलों में एक भाजपा नेता भी शामिल है। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक,भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मनोहरमयुम बारिश शर्मा गोलीबारी में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

इससे पहले 17 जनवरी को थौबल जिले में उपद्रवियों ने पुलिस हेडक्वार्टर पर हमला किया था। उपद्रवी भीड़ की तरफ से की गई फायरिंग में तीन जवान घायल हो गए थे।

मोरेह गांव में सुरक्षाबलों पर उपद्रवियों ने किया था हमला

मोरेह के कई इलाकों में हिंसा हो रही है। भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है।

मोरेह के कई इलाकों में हिंसा हो रही है। भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है।

इससे पहले 17 जनवरी को ही म्यांमार सीमा से लगे मणिपुर के तेंगनौपाल जिले के मोरेह गांव में भारी हथियारों से लैस उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों की गाड़ी पर हमला कर दिया था। इसमें दो जवानों सहित एक कुकी समुदाय की महिला की मौत हो गई थी।

पुलिस ने बताया था कि मोरेह में सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच तीन अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ हुई। उपद्रवियों ने मोरेह SBI के पास सुरक्षाबलों की एक चौकी पर बम फेंके और गोलीबारी की। उग्रवादियों ने अस्थायी कमांडो पोस्ट पर गोले भी दागे, जिससे आसपास खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

दिल्ली में चाकू की नोक पर नाबालिग का शोषण: दोस्तों ने जूते चटवाए, फिर मुंह में प्राइवेट पार्ट डाला; इंस्टाग्राम पर अपलोड किया वीडियो

मोरह में लगातार जारी हिंसा को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र से मदद मांगी थी। कमिश्नर होम टी रंजीत सिंह ने मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के एडिशनल सेक्रेट्री को लेटर लिखा था। उन्होंने कहा था कि यहां हालात बिगड़ते जा रहे हैं। किसी भी वक्त मेडिकल इमरजेंसी बढ़ सकती है। इसलिए हेलिकॉप्टर दिए जाएं।

ये तस्वीर मोरह की है। उग्रवादियों ने कई जगहों पर बम दागे।

ये तस्वीर मोरह की है। उग्रवादियों ने कई जगहों पर बम दागे।

मणिपुर हथियार लूट मामले में CBI ने चार्जशीट दाखिल की
केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने 4 मई 2023 में मणिपुर पुलिसकर्मियों से हथियार और गोला-बारूद लूटने के मामले में बुधवार (17 जनवरी) को 5 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

CBI के मुताबिक, गुवाहाटी के कामरूप (मेट्रो) चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने चार्जशीट पेश की गई। उन्होंने आगे कहा कि सीबीआई ने जून 2023 में यह मामला मणिपुर पुलिस (इंफाल पूर्व में हिंगांग पुलिस स्टेशन) से अपने हाथ में लिया था।

कोरोना में लोगों को मरते देखा…तो अफसर बनने का सोचा: यूट्यूब से नोट्स बनाकर की तैयारी; पहले अटेम्प्ट में प्री में फेल, दूसरी बार हुआ सिलेक्शन

मणिपुर में अब तक 200 से ज्यादा मौतें, 1100 घायल
राज्य में 3 मई 2023 से कुकी और मैतेई के बीच जारी जातीय हिंसा में 200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। राज्य में अब तक 65 हजार से अधिक लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। 6 हजार मामले दर्ज हुए हैं और 144 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…

मणिपुर में क्रॉस फायरिंग, नागरिक घायल:मोरेह में तनाव, शनिवार रात कमांडो कॉम्प्लेक्स पर हमले में विद्रोहियों ने आरपीजी दागे थे

मणिपुर के मोरेह में रविवार को उस समय तनाव फैल गया जब विद्रोहियों और सुरक्षा बलों की क्रॉस फायरिंग में कुछ नागरिक घायल हो गए। घायलों का इलाज सुरक्षा बल के जवानों ने किया।

जदयू के आने से और मजबूत हुआ NDA: राज्यसभा में ताकत बढ़ी, 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को हैं चुनाव

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *