केजरीवाल बोले- ट्रंप की तरह सत्ता से चिपकी रहेगी बीजेपी: लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी नहीं छोड़ेंगे सीट, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बेईमानी का आरोप लगाया

 

चंडीगढ़ मेयर चुनाव हारने के बाद आम आदम पार्टी के नेता भाजपा पर बेईमानी का आरोप लगा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा- बीजेपी चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

केजरीवाल बोले- ट्रंप की तरह सत्ता से चिपकी रहेगी बीजेपी: लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी नहीं छोड़ेंगे सीट, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बेईमानी का आरोप लगाया

केजरीवाल ने आगे कहा- बीजेपी ईवीएम में गड़बड़ी करती है। मतदाता सूचियों में हेराफेरी करती है। अगर भगवान की कृपा से INDIA गठबंधन लोकसभा चुनाव जीत गया तो डोनाल्ड ट्रंप की तरह वे (बीजेपी) अपनी सीट नहीं छोड़ेंगे।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर नवंबर 2020 में देश में राष्ट्रपति चुनाव हारने के बावजूद सत्ता में बने रहने के लिए आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

आप ने इलेक्शन प्रक्रिया पर सवाल उठाए
चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन में BJP के हाथों मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने प्रिजाइडिंग ऑफिसर अनिल मसीह और इलेक्शन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। AAP नेताओं ने वोटिंग के बाद काउंटिंग से पहले हाउस के अंदर अनिल मसीह की ओर से वोटों पर साइन करने के दौरान टिक करने से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए।

AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा और स्वाति मालीवाल ने दावा किया कि इन वीडियो में अनिल मसीह सरेआम बेईमानी करते हुए नजर आ रहे हैं।

भाजपा पार्षद मनोज सोनकर मेयर चुने गए
इससे पहले भाजपा पार्षद मनोज सोनकर को मेयर चुना गया। उन्होंने आप-कांग्रेस के I.N.D.I.A अलायंस के कैंडिडेट कुलदीप टीटा को 4 वोटों से हरा दिया। भाजपा के मनोज को 16 और आप-कांग्रेस के कैंडिडेट टीटा को 12 वोटें मिलीं, जबकि अलायंस की 8 वोटें इनवैलिड कर दी गईं। मेयर चुनाव के लिए सांसद और 35 पार्षदों ने वोट डाला।

सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत संधू और डिप्टी मेयर राजेंद्र शर्मा चुने गए। इसके बाद कांग्रेस-आप के पार्षदों ने भाजपा पर गड़बड़ी करने के आरोप लगाए। इसके विरोध में AAP ने कहा कि वह हाईकोर्ट में इसकी लड़ाई लड़ेंगे।

कोरोना में लोगों को मरते देखा…तो अफसर बनने का सोचा: यूट्यूब से नोट्स बनाकर की तैयारी; पहले अटेम्प्ट में प्री में फेल, दूसरी बार हुआ सिलेक्शन

चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन की खास बात यह रही कि भाजपा और विपक्षी दलों के I.N.D.I.A का देशभर में यह पहला सीधा मुकाबला था। जिसे जीतने में BJP कामयाब रही।

रिजल्ट डिक्लेयर होते ही भाजपा के मनोज सोनकर को कुर्सी पर बैठाया गया।

रिजल्ट डिक्लेयर होते ही भाजपा के मनोज सोनकर को कुर्सी पर बैठाया गया।

यहां देखिए किसको कितने मिले वोट
भाजपा के चंडीगढ़ मेयर प्रत्याशी मनोज सोनकर को कुल 16 वोट मिले। यानी पार्टी के सभी 14 पार्षदों के साथ एक सांसद और एक अकाली पार्षद का वोट मिला, जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के मेयर उम्मीदवार कुलदीप कुमार को 12 वोट ही मिले। इनके 8 वोटों को इन्वैलिड करार कर दिया गया। जिससे 4 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया गया।

नए मेयर मनोज सोनकर के साथ सांसद किरण खेर और भाजपा के पार्षद।

नए मेयर मनोज सोनकर के साथ सांसद किरण खेर और भाजपा के पार्षद।

आप-कांग्रेस बहुमत के बाद भी हारी
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आप और कांग्रेस बहुमत होने के बाद भी हार गई। दोनों पार्टियों ने I.N.D.I.A गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा। गठबंधन के बाद दोनों पार्टियों के 20 (AAP के 13+ कांग्रेस के 7) वोट हुए थे, जबकि भाजपा के 14 पार्षद और एक सांसद किरण खेर का मिलाकर 15 वोट बने थे। शिरोमणि अकाली दल (SAD) का एक पार्षद है।

नीतीश कुमार का निर्णय लोकतंत्र के लिए सही नहीं: अरविंद केजरीवाल बोले- NDA को बिहार में नुकसान होगा, I.N.D.I.A को फायदा मिलेगा

वोट इनवैलिड होने के विरोध में आप-कांग्रेस पार्षदों ने नारेबाजी की।

वोट इनवैलिड होने के विरोध में आप-कांग्रेस पार्षदों ने नारेबाजी की।

ये खबर भी पढ़ें…

चंडीगढ़ मेयर चुनाव परिणाम पर भड़के CM: मान बोले- 26 वोट गिनने में घोटाला कर सकते हैं; 90 करोड़ मतों का क्या होगा​​​​​​​

चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनावों के परिणामों पर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान भड़क गए। सीएम भगवंत मान ने पंजाब भवन से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा पर मेयर चुनाव लूटने का आरोप लगा दिया है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि अगर ये 26 वोट गिनने में घोटाला कर सकते हैं, तो 90 करोड़ वोट कैसे गिने जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…

 

खबरें और भी हैं…

.

दिल्ली में चाकू की नोक पर नाबालिग का शोषण: दोस्तों ने जूते चटवाए, फिर मुंह में प्राइवेट पार्ट डाला; इंस्टाग्राम पर अपलोड किया वीडियो
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *