आप ने किया संगठन का दोबारा गठन: महिला व सोशल मीडिया इकाईयों में नियुक्त किए पदाधिकारी; किसान संगठन किया भंग

 

 

 

महिला संगठन को आप ने कुछ दिन पहले भंग कर दिया था। केवल अनु कादयान को ही महिला प्रदेश प्रभारी के पद पर रहने दिया गया। अब प्रदेश सलाहकार के पद पर डॉ. रजनीश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर अल्का शर्मा, मंजू गुप्ता सचिव, सरोज जांगड़ा संयुक्त सचिव, सुनीता पंचाल संयुक्त सचिव, दर्शन कौर संयुक्त सचिव, जोन संयोजक उत्तरी हरियाणा राजकौर गिल, दक्षिणी हरियाणा जोन संयोजक मीनू सिंह, मध्य हरियाणा जोन संयोजक बिंदु चौहान और पश्चिमी जोन संयोजक वीना कतीरा को बनाया गया।

सिरसा पुलिस ने पकड़ा चोर गिरोह: दिन में बेचते थे फ्रूट; सुबह 4 बजे पुलिस की गश्त खत्म होते ही करते थे चोरी

किसान संगठन की इकाईयां भंग

आप ने किसान संगठन की जोन, जिला और विधानसभा स्तर की सभी इकाईयों को भंग कर दिया है। शेर प्रताप सिंह को प्रदेश का आम आदमी पार्टी संगठन का नया संजोयक बनाया गया है।

पहले यूथ, महिला और पश्चिमी जोन को किया था भंग

नगर निकाय चुनावों के परिणाम आने के बाद आप ने धीरे धीरे करते हुए अपनी कई इकाईयां भंग कर दी। जिसमें यूथ इकाई, महिला इकाई और पश्चिमी जोन की सभी जिला और विधानसभा इकाईयों शामिली थी। परंतु पंचायती चुनावों को देखते हुए आप ने संगठन का पुर्नगठन करना शुरू कर दिया है।

 

खबरें और भी हैं…

.
Garmin Edge 1040 Solar और Varia RCT715 साइकिल चालकों के लिए भारत में लॉन्च की गई टेल लाइट: कीमत और विशेषताएं

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *