TMC का आरोप- अधीर रंजन बीजेपी से मिले: बहरामपुर समेत कई लोकसभा सीटों पर ABC गठबंधन, जिसमें अधीर, भाजपा और CPI (M) शामिल

 

तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने गुरुवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर भाजपा के साथ मिले होने का आरोप लगाया। ब्रायन ने कहा- बहरामपुर समेत कई लोकसभा सीटों पर ABC गठबंधन बना है।

ज्ञानवापी में व्यास तहखाने के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़: कोर्ट के आदेश के बाद तीस साल बाद शुरू हुई पूजा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जिसमें अधीर, भाजपा और CPI (M) शामिल हैं। बहरामपुर अधीर रंजन चौधरी का लोकसभा क्षेत्र है, जो पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख और लोकसभा में कांग्रेस के नेता हैं।

डेरेक ओ ब्रायन की यह टिप्पणी ऐसे वक्त आई। जब TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने यह घोषणा कर दी है कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।

ममता कर चुकी ऐलान- बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी टीएमसी
ममता ने बुधवार को घोषणा की कि वह कांग्रेस के लिए कोई भी लोकसभा सीट नहीं छोड़ेंगी और उस पर भाजपा को बढ़ावा देने के लिए सीपीआई (एम) के साथ गठबंधन करने का आरोप लगाया।

टीएमसी प्रमुख ने सीपीआई (एम) पर कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी के रिश्ते को खराब करने का भी आरोप लगाया, जो राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दल INDIA में उसकी सहयोगी है।

कांग्रेस की न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल में
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार (1 फरवरी) को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद पहुंची। राहुल गांधी ने यहां बीड़ी बनाने वाले मजदूरों से मुलाकात की। उनकी परेशानियां जानने की कोशिश की।

मुर्शिदाबाद कांग्रेस के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि इसे कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है। हालांकि, TMC से कांग्रेस के साथ लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग से इनकार किया है।

मणिपुर में मई से लापता युवक का शव मिला: हत्या का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था

इसके बाद भी कांग्रेस ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा कि हम प्रदेश में सीट शेयरिंग को लेकर आशावादी हैं। 2024 लोकसभा का मुख्य उद्देश्य भाजपा को केंद्र से हटाना है।

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी के बीच सीट शेयरिंग के आम सहमति के लिए प्रयास जारी है। ममता बनर्जी I.N.D.I.A के लिए प्रतिबद्ध हैं। कांग्रेस और TMC का मुख्य उद्देश्य भाजपा को हराने का है।

ये खबर भी पढ़ें…

सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस-AAP की बैठक: मुकुल वासनिक बोले- सीट बंटवारें पर फिर चर्चा होगी​​​​​​​

कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल दलों से सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। कांग्रेस ने कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी (AAP) से दिल्ली और पंजाब में सीट बंटवारे पर चर्चा की थी। वहीं राष्ट्रीय जनता दल से बिहार में सीटों को लेकर भी चर्चा हो चुकी है।

 

खबरें और भी हैं…

.इवेंट कैलेंडर: देश का अंतरिम बजट पेश होगा, पाकिस्तान में आम चुनाव होंगे; स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट से लेकर एग्जाम तक, फरवरी में आपके काम की तारीखें

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *