MP-राजस्थान समेत 11 राज्यों में बारिश, हीटवेव टली: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते गर्मी से एक हफ्ते राहत; बिहार-झारखंड में तापमान बढ़ेगा

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र समेत 11 राज्यों में तापमान में गिरावट आई है। इसके चलते अगले एक हफ्ते तक हीटवेव से राहत मिलेगी।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पूरे मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र समेत 11 राज्यों में तापमान में गिरावट आई है। इसके चलते अगले एक हफ्ते तक हीटवेव से राहत मिलेगी।

मौसम के बदलाव के असर से देश का पूर्वी हिस्सा प्रभावित नहीं है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और समूचे पूर्वोत्तर राज्यों में यह नजर नहीं आया। इन सभी राज्यों में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है।

केरल से कर्नाटक होते हुए महाराष्ट्र तक पश्चिमी घाट के तटीय इलाकों में भी रविवार को हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होगी, लेकिन सोमवार को दोपहर बाद से यहां भी तापमान एक बार फिर से बढ़ने लगेगा।

दक्षिण भारत से लेकर महाराष्ट्र, गुजरात में अप्रैल की शुरुआत से ही तापमान 40 डिग्री के पार चला गया था। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, ओडिशा के कई दर्जन शहरों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो रहा था।

शनिवार को मध्यप्रदेश,राजस्थान और यूपी के कुछ जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे।

शनिवार को मध्यप्रदेश,राजस्थान और यूपी के कुछ जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे।

मौसम के बदलने की वजह

  • मौसम विभाग ने बताया कि पूरे देश में मौसम में बदलाव की वजह ईरान, पाकिस्तान होकर उत्तर भारत पहुंचने वाला वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है। इस कारण फरवरी, मार्च और अब अप्रैल में भी मौसम लगातार बदल रहा है।
  • इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड रिसर्च एजुकेशन के अर्थ एंड एनवायर्नमेंटल साइंस डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंकज कुमार के मुताबिक 1980 से 2023 तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 43% तक बढ़ गए हैं।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

  • बारिश और ओले का दौर 15 अप्रैल तक जारी रह सकता है।
  • राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में आज से अगले 5 दिनों के बीच अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।
  • पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।
  • ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 5 दिनों तक हीटवेव चल सकती है। वहीं, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और गोवा में तेज गर्मी का दौर 17 अप्रैल तक रहेगा।

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *