J&K के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के घर CBI रेड: कीरू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में 300 करोड़ की रिश्वत का मामला; 30 ठिकानों पर छापे

 

सत्यपाल मलिक पुलवामा हमले के समय जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे।

सीबीआई ने आज (22 फरवरी) पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के ठिकाने पर छापा मारा। साथ ही दिल्ली में 29 अन्य ठिकानों पर भी रेड की है। ये कार्रवाई कीरू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में करप्शन को लेकर की गई।

कर्नाटक में मंदिरों पर टैक्स लगाने वाला विधेयक पारित: विरोध में उतरे संत; कांग्रेस बोली- प्रावधान 22 साल पुराना, केवल स्लैब बदला

 

सत्यपाल मलिक ने गवर्नर रहते वक्त दावा किया था कि हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की 2 फाइलें क्लीयर करने के लिए उन्हें 300 करोड़ की रिश्वत की पेशकश की गई थी। छापे के बाद मलिक ने X पर पोस्ट किया और कहा कि किसान का बेटा हूं, छापों से नहीं घबराऊंगा।

 

मलिक ने 2021 में लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप
सत्यपाल मलिक ने 17 अक्टूबर 2021 को राजस्थान के झुंझुनू में एक कार्यक्रम में कहा था कि उन्हें जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल रहते करोड़ों की रिश्वत ऑफर हुई थी। उस दौरान उनके पास दो फाइलें आई थीं। इनमें एक बड़े उद्योगपति और दूसरी महबूबा मुफ्ती और भाजपा की गठबंधन सरकार में मंत्री रहे एक व्यक्ति की थी। मलिक ने कहा था कि उनके सचिवों ने बताया कि इसमें घोटाला है, इसके बाद उन्होंने दोनों डील रद्द कर दी थीं।

केजरीवाल बोले-ऐसा लगा जैसे सुप्रीम कोर्ट में भगवान कृष्ण हैं: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली पर कहा- भाजपा ने देश को पाकिस्तान बना दिया

मलिक ने ये भी कहा था कि उन्हें दोनों फाइलों के लिए 150-150 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया गया था। मलिक ने कहा, ‘मैंने कहा था कि मैं पांच कुर्ता-पायजामे के साथ आया हूं और सिर्फ उसी के साथ यहां से चला जाऊंगा। जब CBI पूछेगी तो मैं ऑफर देने वालों के नाम भी बता दूंगा।’

CBI ने दो अलग-अलग मामलों में दर्ज की FIR
CBI ने इस मामले में 2 FIR दर्ज की थीं। पहली FIR लगभग 60 करोड़ रुपए के कॉन्ट्रैक्ट को जारी करने में कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है। यह रकम 2017-18 में जम्मू-कश्मीर कर्मचारी स्वास्थ्य देखभाल बीमा योजना का ठेका देने के लिए एक इंश्योरेंस कंपनी से रिश्वत के तौर पर ली गई थी।

दूसरी FIR 2019 में एक निजी फर्म को कीरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट (एचईपी) के सिविल वर्क के लिए 2,200 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट देने में भ्रष्टाचार से जुड़ी है। CBI इन दोनों मामलों की जांच कर रही है।

 

.दिल्ली-पुणे से 2500 करोड़ की म्याऊं-म्याऊं ड्रग्स जब्त: महाराष्ट्र में पुणे पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती; 5 गिरफ्तार

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *