मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: किसानों का दिल्ली कूच 2 दिन टला; यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन; कांग्रेस का आरोप- IT डिपार्टमेंट ने अकाउंट से ₹65 करोड़ निकाले

 

 

कल की बड़ी खबर किसान आंदोलन से जुड़ी रही। आंदोलन के 9वें दिन किसानों ने दिल्ली कूच की कोशिश की। इस दौरान झड़प में घायल एक किसान और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। एक खबर कांग्रेस से जुड़ी रही, जिसमें पार्टी ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पर अकाउंट से 65 करोड़ रुपए निकालने का आरोप लगाया है।

कनुप्रिया नाट्क में राधा-कृष्ण की प्रेमपूर्ण स्मृतियों व विरह को दर्शाया नित्य गीता पाठ करके मनुष्य अपने जीवन को सफल बना सकता हैं: स्वामी ज्ञानानंद

 

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में अमूल के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद तरभ, नवसारी और काकड़ापार में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
  2. श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। हिंदू पक्ष का दावा है कि शाही मस्जिद ईदगाह की संपत्ति नहीं है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. किसानों का दिल्ली कूच टला, किसान की मौत के बाद फैसला; पंधेर बोले- हम रणनीति बनाएंगे

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने दिल्ली कूच दो दिन के लिए टाल दिया है। इससे पहले किसानों और पुलिस के बीच दिनभर टकराव हुआ। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने रबर बुलेट और आंसू गैस के गोले दागे। झड़प में एक किसान और एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। 12 किसान और 12 पुलिसकर्मी भी घायल हैं। जिसके बाद किसानों ने दिल्ली कूच का प्लान टाल दिया। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि अगले 2 दिन हम रणनीति बनाएंगे।

 

किसानों की आज 11 बजे दिल्ली कूच: पोकलेन मशीन लेकर शंभू बॉर्डर पहुंचे; पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाए, बॉर्डर सील – Ambala News

2. सपा-कांग्रेस में यूपी की 17 सीटों पर सहमति, MP की खजुराहो सीट कांग्रेस ने सपा को दी
यूपी में विपक्षी गठबंधन (I.N.D.I.A.) के तहत सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। कांग्रेस 17 सीटों पर जबकि सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उधर, मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर सपा अपना कैंडिडेट उतारेगी। कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि प्रियंका गांधी ने गठबंधन को अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इस फैसले के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव राहुल की यात्रा में शामिल होंगे।

कांग्रेस ने 20 सीटें मांगी थीं, 17 मिलीं: सपा ने कांग्रेस को अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, महाराजगंज, देवरिया, बांसगांव, सीतापुर, अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, कानपुर, झांसी, बाराबंकी, फतेहपुर सिकरी, सहारनपुर और मथुरा सीटें दी हैं। कांग्रेस ऐसी सीटें चाहती थी, जिस पर उसकी जीत की संभावना ज्यादा है।

दुनिया की पहली घड़ी, जो बताएगी 30 मुहूर्त: उज्जैन में 85 फीट के टावर पर लगेगी, एप से देख सकेंगे; 1 मार्च को PM मोदी करेंगे लोकार्पण – Ujjain News

जयपुर के ओटीएस चौराहे पर बुधवार रात रेड सिग्नल पर CM भजनलाल शर्मा का काफिला रुका।

जयपुर के ओटीएस चौराहे पर बुधवार रात रेड सिग्नल पर CM भजनलाल शर्मा का काफिला रुका।

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने DGP को फोन कर कहा कि उनके काफिले के लिए अन्य गाड़ियों को न रोका जाए। भजनलाल अब आम आदमी की तरह ट्रैफिक में चलेंगे। रेड सिग्नल होने पर उनका काफिला भी चौराहों पर रुकेगा।

इस फैसले का क्या असर होगा: VIP मूवमेंट की वजह से लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। CM सहित अन्य VIPs के मूवमेंट के समय अक्सर जाम लगता था। ऐसे में गंभीर मरीजों को परेशानी होती है।

मिजोरम छात्र संघठन की मणिपुर CM को चेतावनी: कहा-मणिपुर से मिजोरम के व्यक्ति को बाहर निकाला, तो हम मैतेइयों को मिजोरम से बाहर कर देंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *