हिसार में युवक का अपहरण कर 6 लाख फिरौती वसूली: ठेकेदार के पूर्व पार्टनर ने 2 साथियों संग की वारदात; 8 घंटे बाद छूटा

हरियाणा के हिसार में शुक्रवार देर शाम ठेकेदार के बेटे अमित का अपहरण कर लिया गया। बाद में अपहरणकर्ता उसे शनिवार सुबह 4 बजे मिंगनी खेड़ा गांव के पास छोड़ गए। इससे पहले अपहरणकर्ताओं ने युवक से 6 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कराए। पुलिस ने अक्षय बराला, संदीप धारीवाल और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जहाज पर 36 विदेशी उपग्रहों के साथ, भारत का सबसे भारी लॉन्चर LVM3 पहली व्यावसायिक उड़ान के लिए तैयार

लाड़वा गांव निवासी जगदीश ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अमित शुक्रवार शाम को जिंदल पुल के पास एसबीआई बैंक के नजदीक था। इस दौरान क्रेटा गाड़ी में आए 3 युवकों ने उसके बेटे का अपहरण कर किया। अपहरण की यह वारदात साथ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात की जानकारी मिलने के बाद उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सीसीटीवी फुटेज से अमित का अपहरण करने वालों की पहचान हो गई।

जगदीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सिविल ठेकेदार है और वर्तमान में शहर के जिंदल पुल के पास सीआरडी कंपनी में उसका काम चल रहा है। उसका बेटा अमित इस काम को देख रहा है। जवाहर नगर का रहने वाला अक्षय बराला उसका पार्टनर था, लेकिन 1 साल पहले किसी कारण से अलग हो गए।

रेवाड़ी में दुष्कर्मी को 20 साल की कैद: 10 साल की मासूम से धर्मशाला में ले जाकर की थी दरिंदगी; 25 हजार जुर्माना

मामा ने बताया अमित उनके पास
इसके चलते अक्षय बराला उसके साथ द्वेष भावना रखने लग गया। इसी को लेकर शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे अक्षय ने अपने साथी संदीप धारीवाल और एक अन्य साथी के साथ मिलकर क्रेटा गाड़ी में अमित का अपहरण किया। इस घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जगदीश ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे मिंगनी खेड़ा गांव से अमित के मामा का फोन आता है कि अमित मिंगनी खेड़ा में है। पुलिस वारदात को लेकर छानबीन कर रही है।

 

खबरें और भी हैं…

.
पंचायत चुनाव: फिरोजपुर झिरका उपमंडल की दो पंचायतें व एक ब्लॉक पंचायत समिति सदस्य हुई निर्विरोध

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *