हिसार में बुधवार को रोडवेज का चक्का जाम: कर्मचारियों की मांगों पर GM से नहीं बनी सहमति; सुबह मीटिंग, फिर 2 घंटे बसें बंद

 

हिसार में जीएम से वार्ता विफल होने पर रात को नारेबाजी करते रोडवेज कर्मचारी।

हरियाणा रोडवेज के हिसार डिपो में सांझा मोर्चा के बैनर तले रोड़वेज कर्मचारियों ने 4 अक्टूबर 2 घंटे लिए बसों का चक्का जाम करने का ऐलान किया है। रोडवेज कर्मचारी नेता राजबीर सिंह ने बताया कि रोडवेज जीएम ने विभिन्न कार्यों के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था, लेकिन उन्हें 2 सप्ताह का टाइम दिया गया था। कर्मचारियों की मांगे अभी लटकी हैं।

कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा का केजरीवाल से सवाल: सुखपाल खैहरा नशे का व्यापारी तो 2017 में टिकट क्यों दी, विपक्षी दल नेता क्यों बनाया?

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों ने आज जीएम से मिलने का समय मांगा, कोई ठोस जबाब नही दिया। एक बार फिर से मांग टाइम मांगा। लेकिन साफ मना कर दिया। इसके चलते मजबूरन 4 अक्टूबर को 2 घंटों के लिए चक्का करने का ऐलान किया। इस कड़ी में बुधवार को 9 बजे कर्मचारियों की मीटिंग होगी। इसके बाद बसों का चक्का जाम किया ​जाएगा।

रोडवेज कर्मचारी नेता जानकारी देते हुए।

रोडवेज कर्मचारी नेता जानकारी देते हुए।

राजबीर दूहन ने बताया कि जीएम निदेशालय के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं, गलत आंकड़े पेश करके अधिकारियों, कर्मचारियों व आम जनता को गुमराह किया जा रहा है। विभिन्न विषयों पर चर्चा के बाद यूनियन प्रतिनिधियों से महाप्रबंधक एक सप्ताह का समय मांगा। पदाधिकारियों ने दो सप्ताह का समय दिया। लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों की मांगे पूरी नही हुई।

कर्मचारी नेता ने ब​ताया कि हिसार डिपो का मांगें 27 परिचालक व 24 चालक का एसीपी स्केल रुका हुआ है। वही 18 महीनों से रात्रि भत्ता कर्मचारियों का रुका हुआ है,सहित कई मांगों को लेकर महाप्रबंधक से मंगलवार को भी मीटिंग की गई। लेकिन कोई ठोस आश्वासन नही मिला है। इस दौरान अजय दुहन, अरूण शर्मा, राजकुमार चौहान, जितेंद्र शर्मा, सुरेश, नरेंद्र सोनी, अमित जुगलान, नरेंद्र खरड़, पवन बूरा आदि मौजूद रहे।

 

खबरें और भी हैं…

.
महाराष्ट्र के अस्पताल में एक दिन में 24 की मौत: इसमें 12 नवजात, 7 की हालत गंभीर; ज्यादातर को सांप ने काटा था

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *