कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा का केजरीवाल से सवाल: सुखपाल खैहरा नशे का व्यापारी तो 2017 में टिकट क्यों दी, विपक्षी दल नेता क्यों बनाया?

 

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा।

पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने AAP संयोजक दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से सुखपाल खैहरा को लेकर सवाल पूछा है। बाजवा ने कहा कि अगर खैहरा नशे के व्यापारी थे तो फिर उन्हें 2017 में विधानसभा की टिकट क्यों दी?। उनके जीतने के बाद AAP की तरफ से पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल का नेता क्यों बनाया?।

हिसार में बुधवार को रोडवेज का चक्का जाम: कर्मचारियों की मांगों पर GM से नहीं बनी सहमति; सुबह मीटिंग, फिर 2 घंटे बसें बंद

बाजवा ने कहा कि उस वक्त भगवंत मान (पंजाब के मौजूदा CM) ने खैहरा पर दर्ज केस को राजनीतिक से प्रेरित क्यों कहा था?।

पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने आज चंडीगढ़ में DGP ऑफिस का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें धारा 144 का हवाला दिया।

पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने आज चंडीगढ़ में DGP ऑफिस का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें धारा 144 का हवाला दिया।

चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस की तरफ से रोष प्रदर्शन के दौरान बाजवा ने कहा कि पंजाब पुलिस AIG राजजीत हुंदल को क्यों नहीं पकड़ पाई, जिन पर नशे के कारोबार में शामिल होने के आरोप हैं। क्या डीजीपी गौरव यादव बताएंगे कि उसे कौन बचा रहा है। बर्खास्त AIG को पकड़ने के लिए विशेष टीम क्यों नहीं बनाई गई?।

बाजवा ने कहा कि पंजाब पुलिस आम आदमी पार्टी से मिली हुई है। सुखपाल खैहरा की गिरफ्तारी के वक्त निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। SIT पहले आरोपी को तलब कर रिपोर्ट दर्ज करती है। गिरफ्तारी का फैसला आरोपी के बयान के बाद लिया जाता है। इस मामले में ऐसा कुछ नहीं हुआ।

पुलिस गैरकानूनी तरीके से खैहरा के घर दाखिल हुई। फिर गिरफ्तारी वारंट दिखाए बिना ही गिरफ्तार कर लिया। बाजवा ने कहा कि जिन पुलिस अफसरों ने यह कार्रवाई की, उनके भी निजी हित हैं। उन्हें अच्छी कुर्सी का लालच देकर यह काम कराया गया है।

 

खबरें और भी हैं…

.
बिजली निगम का अनोखा कारनामा, लोड 2 किलोवाट, उपभोक्ता को बिल भेजा 78 लाख 18 हजार 888 रुपये 19 पैसे फोन पर मैसेज मिलने के बाद उपभोक्ता का लगा झटका चंडीगढ़ कार्यालय में भेजी ऑनलाइन शिकायत

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *