हिसार ब्यॉय फ्रेंड से तंग होकर महिला ने किया सुसाइड: जंगले से लगाई हुई थी फांसी, पति से अनबन चलने पर रहती थी अलग

 

हिसार नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस मं जाते पीड़त

हिसार में एक महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पति से अनबन चलने पर वह अपने छह साल के बेटे को लेकर किराये के मकान में रह रही थी। मृतका के पिता का आरोप कि उसकी बेटी ने वहां उसके साथ रह रहे एक युवक से तंग होकर आत्महत्या की है। पुलिस ने उसके बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

30 हजार कैंसर पीड़ित बच्चों की सेकेंड मॉम: 18 साल से रोज 500 लोगों का पेट भर रही, 178 गरीब लड़कियों की शादी करवाने वाली सपना की कहानी

शिव नगर मकान नम्बर-317 गली नम्बर-17 निवासी रामकुमार ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चे है। जिसमें सबसे बड़ा लड़का नवीन, कविता व सबसे छोटी सुनीता हैं। तीनों शादीशुद्धा हैं। सुनीता की शादी वर्ष 2015 में गांव मिगनी खेड़ा निवासी सुरेश के साथ की थी। शादी से एक लड़का भव्य हुआ। जिसकी उम्र लगभग 6 वर्ष हैं। सुनीता व उसके पति सुरेश की आपस में शादी के चार महीनों बाद से ही अनबन चल रही हैं। जिस वजह से अब सुनीता अपने बच्चे के साथ गली नंबर-2 भगत सिंह नगर 12 क्वाटर हिसार में चार महीनों से किराये पर रहती थी ।उसके साथ मोहित नामक का एक युवक रहता था।

रेवाड़ी शहर में चोरों ने घर में लगाई सेंध: 10 लाख के गहने और 25 हजार कैश चोरी; पड़ोसी के मकान से घर में घुसे, बाहर सीढ़ी लगी मिली

छह साल भव्य रोता हुआ पहुंचा नाना के पास
रामकुमार ने बताया कि देर शाम को सुनीता का बेटा 6 वर्षीय भव्य घर पर रोता हुआ आया। उसने बातया कि मेरी मम्मी सुनीता ने अंदर से दरवाजा बंद कर रखा हैं। सूचना मिलते ही अपने बेटे नवीन के साथ मौका पर पहुंचा। वहां देखा कि सुनीता के कमरे का अंदर से दरवाजा बंद हैं। जिसकी सूचना पुलिस चौकी में जाकर दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो सुनीता द्वारा जंगले के साथ फांसी लगाई हुई मिली।

ब्यॉय से झगड़ा होने पर किया सुसाइड
पुलिस ने वहां पर किरायेदारों से पूछताछ कि तो उन्होंने बताया कि एक मोहित नाम का लड़का सुनीता के पास रहता था। दोनों की आपस में लड़ाई-झगड़े होती रहती थी। उसके पिता ने कहा कि उसकी बेटी सुनीता ने मोहित नाम के लड़के से परेशान होकर आत्महत्या की है। मौके पर पहुंची सीन आफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस ने आरोपी मोहित के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है।

.
पंचकूला पहुंचे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा: 4 गांव के लोगों की समस्याएं सुनीं; बोले- सीधा उनके पास शिकायत लेकर आ सकते हैं लोग

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *