हिमाचल में क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड किंगपिन देश छोड़कर भागा: सुभाष शर्मा के ठिकाने का पता लगाने में जुटी SIT; आरोपी ने बनाई करोड़ों की संपत्ति

 

हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी ठगी का किंगपिन सुभाष शर्मा देश छोड़कर फरार हो गया है। हालांकि दो रोज पहले पुलिस महानिदेशक (DGP) संजय कुंडू ने दावा किया था कि पुलिस सरगना तक पहुंच गई है। मगर, मंडी निवासी सुभाष शर्मा पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा।

पलवल में वैगनआर कार ने 2 लोगों को कुचला: पहले ऑटो के इंतजार में खड़े युवक को टक्कर मारी; फिर बाइक सवार को

पुलिस अब यह पता लगा रही है कि सुभाष शर्मा कब देश छोड़कर भागा और अब किस देश में है। हालांकि चर्चाएं सुभाष शर्मा के दुबई को भागने की है, लेकिन पुलिस अभी इसे लेकर आशंकित है।

बताया जा रहा है विदेश को फरार हो चुके सुभाष शर्मा ने लोगों के पैसे से अकूत संपत्ति बनाई है। उसने मंडी के अलावा चंडीगढ़, जिरकपुर में कई बीघा जमीन, फ्लैट, पेट्रोल पंप, होटल, पंजाब के पॉश इलाकों में कई सैलून और मसाज भी खोल रहे है।

हरियाणा में गुलाबी ठंड की दस्तक: 3 दिन साफ रहेगा मौसम; 9 अक्टूबर को बारिश की संभावना, रात के तापमान में गिरावट

सहयोगियों का पता लगाने में जुटी पुलिस

अब पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि इस ठगी में सुभाष के साथ और कितने लोग शामिल थे। इस बीच मंडी में एक महिला को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। महिला पर आरोप है कि वह हेमराज की हिसाब-किताब में मदद करती थी।

गुजरात से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी पुलिस

इससे पहले पुलिस की SIT सुखदेव और हेमराज नाम के दो मास्टरमाइंड को गुजरात के गिर सोमनाथ से गिरफ्तार कर चुकी है। इनके नाम पर भी हिमाचल के विभिन्न शहरों के अलावा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में करोड़ों रुपए की संपत्ति है। बताया जा रहा है कि इन्होंने पुलिस से बचने के लिए अपने पहचान बदलने को सिर मुंडवा दिए थे।

दूसरे आरोपी भी विदेश भागने की फिराक में

क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड में पु​​​​​​​लिस की सख्ती के बाद कार्रवाई के बाद इस ठगी में शामिल जुड़े दूसरे आरोपी भी देश छोड़कर भागने की फिराक में है। पुलिस सब पर पैनी नजर बनाए हुए है।

चार साल से चल रहा फ्रॉड

प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 2018-19 से फ्रॉड चल रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जालसाजों की ठगी का शिकार हुए। पुलिस विभाग के कर्मचारी भी बड़ी संख्या में धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। SIT की कार्रवाई के बाद लोग प्रदेश के अलग अलग थानों में बड़ी संख्या में शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच रहे हैं।

देश छोड़ भागा किंगपिन: DIG

SIT प्रमुख DIG उत्तरी रेंज अभिषेक दुल्लर ने माना कि क्रिप्टो करेंसी का सरगना सुभाष शर्मा देश छोड़कर फरार हो गया है। वह किस देश में है, ये पता लगाया जा रहा है।

 

खबरें और भी हैं…

.पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद को नीरज की मां की दुआएं: बोलीं- जल्द हो ठीक; अगर मैदान में नदीम भी होता तो खुशी दोगुनी होती

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *