हिमाचल के युवक की हरियाणा में मौत: पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर ट्रक में पीछे से घुसी कार, पांवटा का रहने वाला था MBA स्टूडेंट

हिमाचल प्रदेश के एक युवक की हरियाणा में हुए हादसे में मौत हो गई है। हादसा पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर मौली गांव के पास मंगलवार को हुआ। इसमें जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के युवक कार चालक MBA छात्र अभिनव परमार की मौत हुई। कार ट्रक के पीछे फंसकर कुछ दूरी तक घिसटती चली गई।

MWC 2023: वनप्लस का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन इस साल लॉन्च होने की पुष्टि – विवरण यहां देखें

चंडीगढ़ से पंचकूला जा रहा था मृतक
बताया जा रहा है कि मृतक अभिनव डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 चंडीगढ़ से MBA कर रहा था। अभिनव सुबह करीब 6 बजे पंचकूला आ रहा था। जैसे ही वह मौली गांव के नजदीक स्थित ग्लोबल इंडस्ट्री और सैनी ढाबे के सामने से गुजरा तो उसके आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। उसकी कार ट्रक के पीछे जा घ़ुसी।

काफी दूर तक घसीटती गई कार
कार ट्रक के पीछे फंसकर काफी दूरी तक घिसटती चली गई। कुछ दूर जाने के बाद चालक ने ट्रक रोका तो देखा कि ट्रक के नीचे कार फंसी हुई है। आसपास के लोगों ने इस हादसे की सूचना तुरंत मौली पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल पंचकूला पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने अभिनव परमार को मृत घोषित कर दिया।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *