हांसी में मिला युवक का गला सड़ा शव: 3 दिनों से घर से था लापता; कचेहरी से बदबू उठने पर चला पता

इस हालत में मिला युवक का शव।

हरियाणा के हिसार के हांसी में ​​​​​​पुरानी कचहरी में एक युवक का शव मिला। शव गली सड़ी हालत में है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। वहीं जांच के लिए मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया। मृतक युवक की पहचान सिसाय कालीरावण निवासी सुमित के रूप में हुई है।

पंजाब के किसान आज चंडीगढ़ कूच करेंगे: अंबाला के शंभू बॉर्डर से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रवाना होंगे; पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया

पास में पड़ा मिला नशे का सामान।

पास में पड़ा मिला नशे का सामान।

बताया जा रहा है कि वह बीते 2-3 दिन से घर से गायब था। वहीं पुरानी कचहरी क्षेत्र के पास रहने वाले लोगों ने बदबू आने पर वहां देखा तो खंडहर हुए कमरे में एक शव पड़ा हुआ था। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवक नशे का आदी था। 3-4 महीने से उसने नशा करना छोड़ दिया था। लेकिन अब वह 2-3 दिन से घर नहीं पहुंचा था।

हरियाणा में डेंगू के 690 मरीज: 21 जिलों के 85901 घरों में लारवा मिला, नूंह में एक की मौत हुई, सबसे ज्यादा पेशेंट रोहतक में

छानबीन के लिए पहुंची पुलिस।

छानबीन के लिए पहुंची पुलिस।

पुलिस को युवक के शव के पास बैग मिला। बैग में कुछ दस्तावेज थे। जिससे पता चला की वह सिसाय कालीरावण का निवासी है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई करेगी।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *