हरियाणा में डेंगू के 690 मरीज: 21 जिलों के 85901 घरों में लारवा मिला, नूंह में एक की मौत हुई, सबसे ज्यादा पेशेंट रोहतक में

चंडीगढ़7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा में 2022 में सबसे ज्यादा 18 लोगों की डेंगू से मौत हुई थी। पिछले साल सूबे में 8996 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी।

हरियाणा में बारिश के बाद डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। सूबे के 21 जिले डेंगू मच्छर के प्रभाव में हैं। स्वास्थ्य विभाग के 16,344,075 घरों के सर्वे में 85901 घरों में मच्छर का लारवा मिला है। अब तक 690 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

हिंसा प्रभावित नूंह जिले में एक व्यक्ति की डेंगू से मौत होने की पुष्टि हुई है। सबसे अधिक रोहतक जिले में 105 डेंगू के केस मिले हैं। डेंगू के बढ़ते केसों की संख्या के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे का काम तेज कर दिया है।

किस जिले में कितने डेंगू के मरीज
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले अंबाला में 18 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। भिवानी में 5, चरखी दादरी में 41, फरीदाबाद में 12, फतेहाबाद में 4, हिसार में 9, झज्जर में 38, जींद में 98, कैथल में 19, करनाल में 33, कुरुक्षेत्र में 9, नूंह में 5, पलवल में 4, पंचकूला में 6, पानीपत में 16, रेवाड़ी में 74, सिरसा में 23, सोनीपत में 37, यमुनानगर में 79 केस मिले हैं।

गंबूसिया मछली का सहारा
हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सर्वे का काम तेज कर दिया है। इसके साथ ही जल निकायों में गंबूसिया मछली का सहारा लेना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से अब तक सूबे में 8870 जल निकायों की पहचान की गई है। यहां विभाग के द्वारा डेंगू का लारवा खाने के लिए 8050 गंबूसिया मछली को छोड़ा गया है।

2022 में 18 की हुई थी डेंगू से मौत
हरियाणा में पिछले 5 सालों के आंकड़े देखें तो 2022 में सबसे ज्यादा 18 लोगों की डेंगू से मौत हुई थी। पिछले साल सूबे में 8996 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। 2021 में 11835 डेंगू के केस आए थे और 13 लोगों की मौत हुई थी। 2020 में 1377 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी, अच्छी बात यह रही कि इस साल मौत का कोई मामला सामने नहीं आया।

वहीं 2019 में 1207, 2018 में 1936 केस मिले थे, इन दोनों सालों में भी मौत का कोई मामला सामने नहीं आया था।

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *