हांसी में क्रेटा गाड़ी चुरा ले गए चोर: रात को उत्तम नगर में घर के बाहर खड़ी की थी; सुबह गायब मिली

कार चोरी के बारे में जानकारी देते हुए।

हरियाणा के हांसी में उत्तम नगर से चोर क्रेटा गाडी लेकर फरार हो गए। गाडी मालिक ने रात को गाडी गली में लगाई थी। सुबह देखा तो गाड़ी गायब मिली। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। गाड़ी की कीमत 7 लाख रुपए से अधिक है। सतीश कुमार ने बताया कि उनके पास क्रेटा गाडी है। गाडी 2018 मॉडल है। वह शुक्रवार देर रात को आए थे तो गाड़ी को घर के बाहर खड़ी की थी। पुलिस को दी शिकायत में सतीश कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से हाजमपुर के रहने वाले हैं व फिलहाल उत्तम नगर में रहते हैं।

ATFI प्रमुख वीरेश शांडिल्य के ऑफिस पर तोड़फोड़ का मामला: पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया; रिमांड लेकर करेगी पूछताछ

इस क्रेटा गाड़ी को चुरा कर ले गए।

इस क्रेटा गाड़ी को चुरा कर ले गए।

रात 11 बजे अपने घर के आगे गली मे अपनी सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी खड़ी की थी। सुबह 7 बजे गाड़ी नहीं मिली। कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है। सतीश ने बताया कि उसकी गाड़ी रात के 12 बजे के बाद ही चोरी हुई हैं। चोरों ने पहले ड्राइवर साइड का शीशा तोड़ा और उसके बाद गाड़ी को स्टार्ट करके चोर फरार हों गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है

 

खबरें और भी हैं…

.
यमुनानगर में ससुराल में युवक पर तलवार से हमला: पत्नी बोली-घर में घुस मां की छाती में लात मारी; कई औरतों से अफेयर

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *