हरियाणा AAP ने युवा इकाई को किया भंग: प्रदेशाध्यक्ष अरूण हुड्‌डा बने रहेंगे; पश्चिमी जोन और महिला प्रकोष्ठ पहले हो चुकी खत्म

 

 

आम आदमी पार्टी एक के बाद एक अपनी इकाइयां भंग कर रही है। अब आप ने अपनी यूथ इकाई को भी भंग कर दिया हे। केवल यूथ प्रदेशाध्यक्ष अरूण हुड्‌डा अपने पद पर बने रहेंगे। बाकी सभी जोन, जिला और विधानसभा स्तर की इकाइयों को भंग किया जाता है।

हरियाणा AAP ने युवा इकाई को किया भंग: प्रदेशाध्यक्ष अरूण हुड्‌डा बने रहेंगे; पश्चिमी जोन और महिला प्रकोष्ठ पहले हो चुकी खत्म

यह आदेश आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने जारी किए हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने अपनी महिला इकाई और पश्चिमी जोन की सभी जिला और विधानसभा इकाइयों को भंग कर दिया था और अब यूथ ईकाई भी भंग कर दी गई है।

निकाय चुनाव के बाद शुरू हुई प्रकिया

नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सभी 46 निकायों में प्रधान पद के उम्मीदवार चुनावी सिंबल पर उतारे। आप केवल एक ही निकाय में चेयरमैन बना सकी। इसके बाद आप ने इकाइयां भंग करने की प्रक्रिया शुरू की। केवल अनु कादयान को महिला अध्यक्ष पद पर रहने की और अब अरूण हुड्‌डा को यूथ ईकाई प्रदेशाध्यक्ष रहने की अनुमति दी गई है।

पहल:: न्यायिक सुधार संघर्ष समिति की पहल, बार एसोसिएशन के कर्मचारियों का कराया 6 लाख रुपए का कैशलेस मेडिक्लेम

जिला परिषद का चुनाव भी सिंबल पर

आम आदमी पार्टी अब पंचायती चुनाव सिंबल पर लड़ने की तैयारी कर रही है। आप ने घोषणा कर दी है कि जिला परिषद के चुनाव पार्टी सिंबल पर ही लड़ेगी। इसलिए संगठन का पुनर्निर्माण किया जा रहा है।

 

खबरें और भी हैं…

.पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास पर चोरी: 42 मिनट में कूड़ा बीनने वाली महिलाएं और लड़के ले गए 2 LED और 32 टूटियां

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *