हरियाणा में मॉनसून की पहली बारिश: रेवाड़ी में सबसे ज्यादा 32MM पानी गिरा; रोहतक में जलभराव; हिसार सूखा

 

हरियाणा में गुरुवार को मॉनसून का आगमन हो गया और पहले ही दिन झमाझम बारिश हुई। तय समय से एक सप्ताह पहले मॉनसून ने प्रदेश के अधिकांश हिस्से को कवर कर लिया। कई जिलों में जबरदस्त बारिश हुई तो कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। रेवाड़ी और महेन्द्रगढ़ जिले में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है।

रिटायर्ड टीचर्स की रिजॉइनिंग पर दीपेंद्र का कटाक्ष: प्रदेश में हरियाणवी विरोध सरकार; युवा टीचर्स भर्ती का इंतजार कर रहा है

मौसम विभाग के अनुसार, रेवाड़ी में सबसे ज्यादा 32 मिलीमीटर और महेन्द्रगढ़ में 25 मिलीमीटर दर्ज की गई। दोनों ही जिलों में बूंदाबांदी अभी भी जारी है। बारिश का आलम यह है कि कई जिलों में सड़कें बारिश के पानी में दरिया बनी नजर आई। रेवाड़ी, रोहतक, झज्जर, नारनौल, गुरुग्राम, सोनीपत में सुबह साढ़े 6 बजे के बाद जोरदार बारिश हुई।

अगले कुछ घंटों में तेज बारिश होने का अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के अनुसार, अगले तीन घंटों के दौरान महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, रोहतक, झज्जर, मेवात, सोनीपत, पलवल, फरीदाबाद, जींद, पानीपत, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला/चंडीगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद जिलों व आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलेंगी। गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश होने की भी संभावना है।

रेवाड़ी शहर में दुकानों में घुसा बारिश का पानी।

रेवाड़ी शहर में दुकानों में घुसा बारिश का पानी।

6 डिग्री तक लुढ़का तापमान, आद्रता की मात्रा भी अधिक

झमाझम बारिश से लोगों को जहां गर्मी से बड़ी राहत मिली, वहीं पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान गुरुवार को लुढ़कर 30 डिग्री से नीचे आ गया। कई जिलों में 6 डिग्री तक तापमान गिरा। जिस एरिया में बारिश नहीं हुई, वहां भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को सबस कम तापमान रेवाड़ी में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में आद्रता भी अधिक बनी हुई है।

रिश्वतखोर महिला ASI बर्खास्त: कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, विजिलेंस ने 4 लाख घूस लेती रंगे हाथों पकड़ी थी

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 22 जून के बाद से लगातार पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण मौसम खुश्क व गर्म रहा, जिससे दिन के तापमान के साथ-साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तो न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मॉनसून की पहली बारिश से रेवाड़ी की सड़कें बनी दरिया।

मॉनसून की पहली बारिश से रेवाड़ी की सड़कें बनी दरिया।

समय से पहले आया मॉनसून

राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना। इससे हवाओं से बदलाव आया। पश्चिमी से पूर्वी बहने से वातावरण में नमी की अधिकता होने से मौसम में बदलाव हुआ। हरियाणा में 29 जून की रात को ही बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई थीं, जिसके चलते कई जिलों में बूंदाबांदी हुई तो कुछ जगह तेज हवाएं चलीं। सुबह होते-होते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में जबरदस्त बारिश हुई। इस बार मॉनसून के जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन 7 दिन पहले ही मॉनसून आ गया।

कल भी होगी तेज बारिश

प्रदेश में 30 जून से 2 जुलाई के बीच हवाओं व गरज चमक के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने पहले ही जता दी थी। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश होने की भी संभावना है। शुक्रवार को भी कई जिलों में तेज बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

रेवाड़ी शहर की ऑटो मार्केट में भरा बरसाती पानी।

रेवाड़ी शहर की ऑटो मार्केट में भरा बरसाती पानी।

2 घंटे की तेज बारिश में दरिया बना रेवाड़ी

रेवाड़ी जिले में बुधवार को रातभर बूंदाबांदी के साथ बादल गरजते रहे। सुबह होते ही तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 2 घंटे तक तेज बारिश हुई। एक तरफ भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली तो दूसरी तरह शहर के कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी भी हुई है। तेज बारिश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शहर के निचले इलाके ही नहीं, बल्कि पॉश एरिया में भी जलभराव हो गया है। मॉडल टाउन, सेक्टर-1, 3, 4 में सड़कों पर पानी खड़ा हो गया है। निचले इलाके कुतुबपुर, अजय नगर, नई आबादी, नई बस्ती सहित कई जगह 1 से 2 फीट तक बरसाती पानी सड़क पर खड़ा हो गया। शहर में फिलहाल सड़कें पानी से लबालब भरी है। वहीं सड़कों पर पानी जमा होने से ट्रैफिक व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ा है। शहर में ट्रैफिक की रफ्तार बहुत धीमी हो गई है।

रोहतक की सड़कों पर हुए जलभराव में वाहन इस तरह तैरते नजर आए।

रोहतक की सड़कों पर हुए जलभराव में वाहन इस तरह तैरते नजर आए।

13 मिलीमीटर बारिश में डूबा रोहतक

मॉनसून की पहली बारिश में ही रोहतक जिला डूब गया। करीब 13 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे रोहतक जलमग्न हो गया। जिला अधिकारियों के दावों के बावजूद जल भराव से बचाव के सारे इंतजाम गुरुवार को हुई बारिश में फेल साबित हाे गए। जल निकासी प्रोजेक्ट पर शहर के अलग-अलग हिस्सों में लाखों के हिसाब से खर्च किए करोड़ों रुपए भी पानी में बहते नजर आए। सुबह साढ़े 6 बजे से शुरू हुई बारिश में 10 बजे तक सेक्टर्स सहित शहर का पॉश एरिया डूब गया। हालात ऐसे बदतर हुए कि आमजन जल भराव से जूझते रहे। किसानों के मसीहा सर छोटूराम की धरोहर नीली कोठी भी बारिश के पानी में डूब गई। बारिश की वजह से ट्रांसफार्मरों और फीडरों पर फॉल्ट आने की झड़ी लग गई। छोटूराम चौक स्थित टांसफॉर्मर में स्पार्किंग से आग भी लग गई। शहर की कालोनियों में अघोषित बिजली कट लगे।

 

खबरें और भी हैं…

.
राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी बोले:: प्रदेश में मंत्री से लेकर संतरी तक भ्रष्टाचार में संलिप्त, भ्रष्टाचारियों की गिरफ्तारी के मुद्दे पर आप लड़ेगी निगम चुनाव

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *