सोनीपत में 2 लड़कियों से दुष्कर्म: नाबालिग को घर से भगा ले गया था आरोपी; पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया

लड़की से दुष्कर्म केस में गिरफ्तार भैंसवान खुर्द का अंकित।

हरियाणा के सोनीपत में दो अलग अलग स्थानों पर 2 लड़कियों, जिनमें एक नाबालिग है, से रेप की वारदात हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 23 मार्च को थाना बरौदा और थाना खरखौदा में केस दर्ज किए थे। नाबालिग लड़की को तो युवक बहला फुसला कर घर से भगा ले गया था।

डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने का असर: नवरात्र व रमजान में नींबू -150 प्रति किलो और सेब -200 तक बिक रहे

भैंसवान का युवक गिरफ्तार

सोनीपत निवासी एक लड़की ने 23 मार्च को थाना बरौदा में शिकायत दी थी कि गांव भैंसवान खुर्द के अंकित ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। थाना बरोदा के जांच अधिकारी ASI सुनील ने मामले में कार्रवाई करते हुए लड़की व उसके परिजनों से वारदात का पूरा ब्योरा लिया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने लड़की के बयान दर्ज कराए।

पीड़िता की महिला विशेषज्ञ से काउंसिलिंग भी करवाई गई। दूसरी और पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुये आरोपी युवक अंकित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

गो एयरलाइंस ने बैगेज गुमा दिया था: अब हर्जाना 25 हजार रुपए भरना होगा; चंडीगढ़ कंज्यूमर कमीशन ने दिया फैसला

घर से भगा कर किया रेप

सोनीपत में दुष्कर्म के दूसरे मामले में पुलिस ने सोनीपत के गांव छिनौली के सचिन को गिरफ्तार किया है। एक व्यक्ति ने थाना खरखौदा में शिकायत दी थी कि सचिन उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर घर से भगा लग गया। बाद में उसने लड़की से दुष्कर्म किया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था।

पुलिस रिमांड पर लिया

थाना खरखोदा के SI धर्मपाल ने मामले की जांच की और आरोपी सचिन को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उसे वारदात स्थल की पहचान कराएगी। साथ ही वारदात से जुड़ी अन्य जानकारी भी जुटाएगी।

 

खबरें और भी हैं…

.
महेंद्रगढ़ के कनीना में दुकान पर रेड: गुड़-सूजी और सरसों तेल के सैंपल लेकर जांच को भेजे; रेवाड़ी से आयी CM फ्लाइंग

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *