सिरसा में DTC-ETO गिरफ्तार: 30 लाख का किया फ्रॉड; फर्जी फर्मों के मामले में SIT ने पूछताछ के लिए बुलाया था

 

एसपी उदय सिंह मीना

सिरसा में फर्जी फर्मों के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने आबकारी कराधान विभाग के तत्कालीन DTC जीसी चौधरी तथा तत्कालीन ETO अशोक सुखीजा को गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों ने फर्जी फर्मों के सरगना महेश बंसल, पदम बंसल के साथ मिलकर 30 लाख रुपए का चूना लगाया था। आरोपियों ने सिगरेट के बोगस कारोबार के नाम पर JC इंटरप्राइज के नाम से फर्जी फर्म बनाई है।

कुरुक्षेत्र में देसी कट्टे के साथ युवक काबू: सीआईए-2 ने पिपली में रेड कर दबोचा; पिस्तौल-कारतूस हुआ बरामद, जेल भेजा

सिरसा एसपी उदय सिंह मीना ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच के लिए एक विशेष SIT टीम गठित की गई थी। SIT टीम ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। एसपी ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ कर इस प्रकरण से जुड़ी तमाम जानकारी हासिल की जाएगी।

सिरसा में फर्जी फर्मों के खेल में SIT ने अपनी जांच के दौरान दोनों अधिकारियों को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था।

24 अक्टूबर 2020 को दर्ज हुआ था मामला
यह मामला ETO चाप सिंह की शिकायत पर 24 अक्टूबर 2020 को विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत शहर थाना सिरसा में दर्ज किया था। इस मामले में विजिलेंस ने पहले ही घटना के मुख्य आरोपी महेश बंसल को 16 मार्च 2023 को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, एक आरोपी पदम बंसल के बेटे अमित बंसल को 19 नवंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। पदम बंसल इस मामले में फरार है।

मुख्य आरोपी महेश बंसल ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हरियाणा तथा राजस्थान में सिगरेट का बोगस कारोबार दिखाकर सरकार को करीब 30 लाख रुपए का चूना लगाया था।

स्टेट विजिलेंस कर चुकी है कार्रवाई
सिरसा में महेश, पदम बंसल ने पिछले कई सालों से जीएसटी की चोरी करके सरकार को करोड़ों का चूना लगाया। आरोपियों ने 2010 से लेकर 2015 तक करीब 27 फर्म बनाकर 54 करोड़ रुपए का रिफंड लिया था। इस मामले की जांच पिछले कई सालों से चल रही थी। स्टेट विजिलेंस ने आरोपियों के घरों पर छापेमारी कर रिकॉर्ड भी जब्त किया था।

 

खबरें और भी हैं…

.आईपीएल 2023 फाइनल: साईं सुदर्शन ने गुजरात टाइटन्स को आईपीएल फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाने में मदद की

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *