सरला मैमोरियल महिला कालेज में लखपति दीदी महासम्मेलन आयोजित

 

स्वयं सहायता समुह की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वर्चुअली सुना

 

एस• के• मित्तल

सफीदों, नगर के सरला मैमोरियल महिला कालेज में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर लखपति दीदी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। समारोह में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कर्मबीर सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा व महिला जिलाध्यक्ष कविता शर्मा ने शिरकत की।

एक अच्छा विद्यार्थी ही समृद्व समाज का निर्माण कर सकता है: अरविंद शर्मा स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न

 

सम्मेलन में उपस्थित स्वयं सहायता समुह की महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के वर्चुअल सम्बोंधन से जोडकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपने संबोधन मे अतिथियों ने कहा कि लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य किया जाएगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता है कि एक महिला को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाकर ही एक सशक्त समाज की नींव रखी जा सकती है। इस कार्य को मूर्त रूप देने के लिए सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाई हुई हैं। करोड़ों महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं।

IND vs ENG: A typical Indian Test in English conditions? Rohit Sharma, Ben Stokes ponder over pitch, conditions in Dharamsala

 

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को ऋण उपलब्ध करवाकर उनको आजीविका का साधन उपलब्ध करवाया जा रहा है। हरियाणा प्रदेश में स्वयं सहायता समूह को कैंटीन दी गई हैं। ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को सब्सिडी पर ड्रोन उपलब्ध करवाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। महिलाएं यह बात अच्छी तरह जानती है कि यह सरकार हमेशा ही महिला के हित में कार्य करती है।

 

PM मोदी ने बच्चों के साथ किया सफर: देश के पहले अंडरवॉटर मेट्रो में उद्घाटन के बाद एस्प्लेनेड से हावड़ा मैदान तक की यात्रा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *