सफीदों में जल्द होगा मुख्यमंत्री का जनसंवाद कार्यक्रम: कर्मबीर सैनी कहा: समस्याओं के समाधान के लिए सभी जनप्रतिनिधि बना लें मांगपत्र

23 सितंबर से सफीदों विधानसभा क्षेत्र में शुरू की जाएंगी जनसभाएं

एस• के• मित्तल   

सफीदों,      भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को वीर भवन सफीदों में हई। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसमें समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज है। पार्टी का एक ही मकसद है जनसेवा और राष्ट्रहित, परिवारवाद नहीं। पार्टी का संगठन पन्ना प्रमुख तक पहुंच गया है, जबकि विपक्षी पार्टियां संगठन के लिए सड़कों पर झगड़ा कर रही हैं।

गाली गलोज कर रहे हैं क्योंकि उनका मकसद परिवार को बढ़ाना है और निजी हित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि आप पार्टी के साथ-साथ मेरे परिवार के सदस्य हैं। आपने हमेशा दुख-सुख में साथ दिया है। आपका हमारा रिश्ता 20 साल से है। कामयाबी के लिए जी जान की कोशिश की है परंतु इस बार वो सपना पूरा होने वाला है। माहौल आपके पक्ष में है। राजनीतिक ताकत आपको प्राप्त करनी है। चुनाव के लिए कमर कर लो क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है, वन नेशन व इलेक्शन। इसके लिए संसद का सत्र भी बुलाया है। इसलिए विधानसभा और लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार करें और अपनी बात रखें। सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा चलाई जा रही सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी लोगों को मिल रहा है।
बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों की राजनीतिक दुकानें बंद हो गई है क्योंकि जन धन योजना के तहत 48 करोड़ 47 लाख लोगों के बैंक खाते खोले गए हैं। इससे जनकल्याण की योजनाओं का लाभ लोगों के सीधे खाते में जा रहा है। बुढ़ापा पेंशन हरियाणा में 2750 रुपये सीधे खातों में जाती है। पहले पटवारी या कोई प्रतिनिधि पेंशन बांटने जाता था। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार रुपये हर किसान के खाते में पहुंच जाते हैं। देश में 17 करोड़ 40 लाख किसानों को लाभ मिल रहा है। वहीं हरियाणा में 19 लाख 70 हजार किसानों के खाते में पैसा जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बहुत सी सुविधाएं फैमिली आईडी से जोड़ दी हैं। जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। फैमिली आईडी 60 वर्ष पूरे होने पर पेंशन अपने आप बन जाती है। बीपीएल कार्ड अपने आप 3 लाख से कम आय वाले लोगों को बन रहा है।
मुख्यमंत्री के फैसलों को दूसरे प्रदेश भी लागू कर रहे हैं। आज हरियाणा में हर व्यक्ति किसी न किसी रुप में सरकारी खजाने से पैसे ले रहा है। इस मौके पर सैनी ने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुददा नहीं है। मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के तहत गांव-गांव जाकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई जरूरतमंद लाभकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहे। उन्होंने चुने हुए प्रतिनिधियों सरपंचों, पार्षदों से कहा कि मुख्यमंत्री का जनसंवाद कार्यक्रम बहुत जल्द ही सफीदों विधानसभा क्षेत्र में होने वाला है। सभी अपनी मांगों का मांगपत्र बना लें ताकि समस्याओं का समाधान हो सके। 23 सितंबर को पार्टी का प्रचार और योजनाओं की जानकारी देने के लिए सबसे पहली जनसभा हाट गांव में की जाएगी। इन जनसभाओं के लिए घर-घर प्रचार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *