संसद सुरक्षा सेंध के आरोपी बोले- इलेक्ट्रिक शॉक दिया गया: दिल्ली पुलिस विपक्षी दलों से संबंध का दबाव बना रही; अगली सुनवाई 17 फरवरी को

 

यह फुटेज 13 दिसंबर 2023 का है, जब सागर शर्मा और मनोरंजन डी विजिटर गैलरी से सांसदों के बीच कूद गए थे।

संसद सुरक्षा सेंध मामले में गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों को बुधवार (31 जनवरी) को दिल्ली में सेशन कोर्ट जज हरदीप कौर से सामने पेश किया गया। सुनवाई के दौरान आरोपियों ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया।

एनएसएस कैम्प में छात्राओं को आत्मनिर्भर भारत का दिया गया संदेश

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस हम पर विपक्षी दलों के संबंध होने की बात स्वीकार करने का दबाव बना रही है। हमें प्रताड़ित किया जा रहा है। हम लोगों से जबरन 70 सादा कागज पर साइन कराए गए हैं और इलेक्ट्रिक शॉक भी दिया गया।

जज हरदीप कौर ने सभी आरोपी मनोरंजन डी, सागर शर्मा, ललित झा, अमोल शिंदे, महेश कुमावत और नीलम आजाद की न्यायिक हिरासत 1 मार्च तक बढ़ाया और उनके आरोपों पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। मामले पर अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी।

दो लोगों ने संसद में रंगीन धुआं छोड़ा था। उन्हें सांसदों ने पकड़ा था।

दो लोगों ने संसद में रंगीन धुआं छोड़ा था। उन्हें सांसदों ने पकड़ा था।

संसद भवन परिसर में विजिटर्स की एंट्री के लिए नया सिस्टम
संसद की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आने के बाद संसद भवन परिसर में विजिटर्स की एंट्री के लिए नया सिस्टम बनाया गया है। ये बदलाव 31 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र से ही लागू हो जाएंगे। यह प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। इसके तहत संसद की कार्यवाही देखने के लिए गेस्ट को QR कोड लेना होगा।

संसद में आते समय विजिटर्स को QR कोड का प्रिंट आउट और आधार कार्ड लाना होगा। इसके बाद उसे स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा। जिसे टैप कराने और बायोमीट्रिक जांच के बाद ही वह संसद में एंट्री कर सकेगा।

इंफाल में दो गुटों की लड़ाई में 2 की मौत: BJP नेता समेत 5 घायल; 14 दिन पहले थौबल में पुलिस हेडक्वार्टर पर फायरिंग हुई थी

संसद में जाते समय अपना स्मार्ट कार्ड जमा करना होगा, अगर वह ऐसा नहीं करता तो ऑटोमेटिकली ब्लॉक और ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। फिर वह दोबारा कभी संसद कैंपस में एंट्री नहीं कर सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *