शिक्षकों की समस्या: ट्रांसफर लिस्ट रिवाइज होने से पोर्टल पर आया गैप, ज्वाॅइन नहीं कर पा रहे शिक्षक

 

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के ट्रांसफर की रिवाइज लिस्ट जारी की है। एमआईएस पोर्टल पर गैप आने से शिक्षक रिलीविंग व ज्वाॅइन नहीं कर पा रहे हैं। इसे लेकर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा विभाग के ज्वाॅइंट निदेशक राकेश संधू से मुलाकात की। उन्हें इस गैप के बारे में बताया। उन्हाेंने पोर्टल में आई, दिक्कत को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।

शिक्षकों की समस्या: ट्रांसफर लिस्ट रिवाइज होने से पोर्टल पर आया गैप, ज्वाॅइन नहीं कर पा रहे शिक्षक

शिक्षक महेंद्र सिंह कलेर ने बताया कि विभाग ने एक लिस्ट तो पहले जारी कर दी थी। इसी लिस्ट को रिवाइज कर दिया गया है। इससे अधिकतर शिक्षक अपने अलॉट स्कूलों में ज्वाॅइन नहीं कर पा रहे हैं। स्कूल प्रिंसिपल इन्हें रिलीव भी नहीं कर पा रहे हैं। इसके पीछे का कारण एमआईएस पोर्टल पर आया गैप है। यह तकनीक फाल्ट है। जब तक यह सही नहीं होता। उनका स्कूल को लेकर डाटा पोर्टल पर अपडेट नहीं हो पाएगा। जब तक अपडेट नहीं होगा, उनकी मासिक सैलरी नहीं बन पाएगी।

ज्वाॅइंट डायरेक्टर से मीटिंग के दौरान राज्य उप महासचिव रमेश कुमार ने उन्हें बताया कि विभाग की ओर से रिवाइज की गई लिस्ट से एमआईएस पोर्टल पर गैप आ गया है। इसके साथ कई स्कूलों में सेंशन पोस्ट न होने के कारण भी एचआरएमएस पोर्टल पर ज्वाॅइनिंग की समस्या आ रही है।

इसे भी जल्द दूर करने की मांग। ज्वाॅइंट डायरेक्टर ने बताया कि इसे एनआईसी में भेज दिया गया। समय से तकनीकी फाल्ट को दूर कर दिया जाएगा। चाइल्ड केयर लीव की पावर जिलों के डीईओ को दी गई है। इसे लेकर लिंक जल्द जारी किए जाने की मांग भी रखी। लिंक पर ही चाइल्ड केयर लीव के लिए आवेदन किया जा सकता है। पहले ये पावर मुख्यालय में थी। कुछ समय पहले ही जिलों में शिक्षा अधिकारी को शक्तियां मिली हैं। इन्हें लिंक जारी कर लागू किया जाए।

जींद में मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु: नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा की; सुबह से ही लोगों की भीड़

मॉडल स्कूलों में दीवाली से पहले होंगी नियुक्तियां, टेस्ट आज

1800 पदों पर 5000 टीचर्स देंगे परीक्षा

शिक्षा विभाग में टीचर्स के तबादलों के बाद मॉडल स्कूलों और आरोही स्कूलों में नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। विभाग नेे मंगलवार को सेंटा परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 5000 शिक्षक परीक्षा में भाग लेंगे। शैक्षणिक शाखा के सहायक निदेशक नंद किशोर वर्मा ने बताया की विभाग की पूरी तैयारी है कि दीवाली से पहले सभी मॉडल स्कूलों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। ऑनलाइन तबादलों के बाद मॉडल स्कूलों में अलग विषयों के 1500 और आरोही स्कूलों में 300 पीजीटी के पद रिक्त हैं। जिनके लिए मंगलवार काे परीक्षा होगी।

प्रदेश में 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

सेंटा परीक्षा का शेड्यूल सभी आवेदक शिक्षकों को भेज दिया है, शिक्षकों की संख्या को देखते हुए प्रदेश में 12 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। अम्बाला में एक, फरीदाबाद में एक, गुड़गांव में 3, हिसार में 3 जबकि करनाल और रोहतक में 2- 2 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को सुव्यवस्थित कराने के लिए दाे चरणों मे रखा गया है। परीक्षा का पहला चरण दोपहर एक बजे से लेकर 2:30 बजे तक होगा,जबकि दूसरा चरण शाम को चार बजे से 05:30 बजे तक होगा। परीक्षा के बाद जल्दी ही रिजल्ट जारी होगा। जिसमें मेरिट के आधार पर शिक्षकों को स्कूल अलॉट किए जाएंगे।

 

खबरें और भी हैं…

.
हरियाणा में 8 लाख एकड़ फसल जलमग्न: पानी निकालने में लगेंगे 7 दिन; कृषि मंत्री का ऐलान- रिपोर्ट के आधार पर मिलेगा मुआवजा

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *