वूमेन एरा फाउंडेशन ने मनाया दूसरा स्थापना दिवस

एस• के• मित्तल
सफीदों,          नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था एरा वूमेन फाऊंडेशन ने अपना दूसरा स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की फाऊंडर अध्यक्ष गीतांजलि कंसल ने की। स्थापना दिवस पर जहां संस्था के कार्यालय पर केक काटा गया। वहीं नगर की गरीब बस्ती में जाकर संस्था की पदाधिकारियों ने भंडारा लगाया। संस्था ने दर्जनों गरीब लोगों को भोजन परोसा और उन्हे नि:शुल्क वस्त्र वितरित किए।
अपने संबोधन में संस्था की फाऊंडर समाजसेविका गीतांजलि कंसल ने कहा कि उन्होंने समाज की भलाई और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए इस संस्था के रूप में एक छोटी सी शुरूआत की थी। आरंभ में संस्था के साथ कुछ लोग जुड़े और धीरे-धीरे कारवां आगे बढ़ता चला गया। संस्था के द्वारा किए गए बेहतरीन कार्यों को देखते हुए बहुत सी महिलाएं व लड़कियां उनके साथ जुड़ती चली गईं। उन्होंने बताया कि वैसे तो संस्था हर प्रकार के सामाजिक कार्य कर रही है लेकिन मुख्य फोकस महिलाओं से संबंधित कार्यक्रमों पर रहता है ताकि महिलाएं घर के कार्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग ले सकें।
उन्होंने बताया कि संस्था समय-समय पर भंडारे, कीर्तन, मेहंदी, रंगोली, डांडिया प्रतियोगिताओं का आयोजन करती रहती है। इसके अलावा कई रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। संस्था के द्वारा कई गांवों में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र व शिक्षण केंद्र खोले जा चुके है तथा सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं। इस कें्रदों में प्रशिक्षण प्राप्त करके ग्रामीण महिलाएं व लड़कियां हुनरमंद बन रही हैं। इस मौके पर सैंटर इचार्ज मोनिका शर्मा, अनु शर्मा, ज्योति, पारुल, मधु पूनम, सुदेश, मुस्कान, काजल, भावना व मंजु मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *