विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे रोपित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

 

 

एस• के• मित्तल

जींद,        उपायुक्त डाॅ० मनोज कुमार ने पर्यावरण दिवस के मौके पर स्थानीय लघु सचिवालय स्थित ईवीएम वेयर हाऊस के प्रांगग में छायादार पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस पौधा रोपण के अवसर पर शुगर मिल के प्रबंधक निदेशक प्रवीण कुमार, जिला वन मण्डल अधिकारी रोहतास बीरथल, चुनाव तहसीलदार खेमचंद व लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सत्यवीर सिंह ने भी प्रांगण में पौधा रोपण किया।

देशवाल खाप प्रधान पद को लेकर हंगामा: रोहतक के देशवाल भवन में चली ताबड़तोड़ गोलियां; गाड़ियों में तोड़फोड़, निगम पार्षद पर आरोप

उपायुक्त डाॅ० मनोज कुमार ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हमें हवा भोजन इत्यादि प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हम सब का कृर्तव्य है कि हमें एक एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और पौधों की भी देखभाल करनी चाहिए।

हमें अपने घरों व आसपास खाली पडे क्षेत्र में पौधे लगाने चाहिए। जिला को हरा-भरा बनाने के लिए विभाग द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए  पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषण संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनैतिक व सामाजिक जागृति लाने के लिए वर्ष 1972 में की थी।

देशवाल खाप प्रधान पद को लेकर हंगामा: रोहतक के देशवाल भवन में चली ताबड़तोड़ गोलियां; गाड़ियों में तोड़फोड़, निगम पार्षद पर आरोप

उन्होंने बताया कि 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। पर्यावरण को सुधारने के लिए यह दिवस महत्वपूर्ण है जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता है। इसका मुख्य उदेश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दो को देखना है।

उन्होंने कहा कि पृथ्वी और पर्यावरण की देखभाल करने केे लिए यह पिपल्ज-डे भी है। पर्यावरण के तरीकों को जानना वास्तव में महत्वपूर्ण है। पौधारोपण के पश्चात उपायुक्त डाॅ० मनोज कुमार ने ईवीएम वेयरहाऊस में चल रहे कार्यो की समीक्षा की और अधिकारियों को जल्द-से जल्द इसके कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

6 गाड़ियों और घरों के शीशे तोड़े गए: रोहतक के सुभाष नगर में बरसे पत्थर; बदमाशों के आतंक से लोग भयभीत उन्होंने अधिकारियों को कहा कि इस भवन के कार्यो में और तेजी लाएं। जिला वन मण्डल अधिकारी रोहताश बीरथल ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि पौधागिरी कार्यक्रम के तहत स्कूलों में पढ़ रहे छठी क्लास से बाहरवीं क्लास तक प्रत्येक बच्चे को 1-1 पौधा निशुल्क उपलब्ध करवाये जायेगें।

इसके अलावा जल शक्ति अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत को लगभग 500 पौधे के हिसाब से लगभग125000 पौधे निशुल्क उपलब्ध करवाये जायेगें। जिला में स्थित संस्थाओं को 1 लाख पौधे निशुल्क उपलब्ध करवाये जायेगें। खेतों में वन विभाग द्वारा लगभग 585000 लाख क्लोनल सफेदें के पौधे मुफ्त लगाये जायेगें तथा विभाग द्वारा उक्त पौधारोपण कर सम्बंधित जमीदारों को सौंप दिया जायेगा। जमीदार उन पौधों का स्वयं मालिक होगा।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 के दौरान विभिन्न स्कीमों के तहत वन, नहर, सडक़, रेलवे लाईन व ड्रेनों के साथ-2 लगभग 280000 पौधों का पौधारोपण किया जायेगा। विभाग द्वारा किये जाने वाले सभी पौधारोपण की जियो टैगिंग की जायेगी। इस प्रकार कुल 1190000 पौधे जीन्द जिले में लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए विभाग द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है।

Motorola G82 5G 7 जून को भारत में आ रहा है: यहां जानिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और बहुत कुछ के मामले में क्या उम्मीद है

पंचायत भूमि की उपलब्धता के अनुसार 5 गांवों की पंचायत भूमि में अमरूद, बेरी आदि के ग्राफ्टिड पौधों से पौधारोपण किया जायेगा जिसका रखरखाव 3 वर्ष तक विभाग द्वारा करने उपरान्त पंचायत को सौंप दिया जायेगा। इससे होने वाली आमदनी पंचायतों की होगी। प्राण वायु देवता पैंशन स्कीम के तहत 75 वर्षों से अधिक आयु के वृक्षों की देखभाल करने हेतू उनके संरक्षक को सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 2500/- रू की राशि प्रति वृक्ष के हिसाब से पैशन के रूप में दी जायेगी। अभी तक लगभग 150 वृक्षों की पहचान कर ली गई है। कार्यक्रम उपरांत हुडा प्रशासक एवं चीनी मिल के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने सैक्टर 8 स्थित पार्क में पूरे स्टाफ सहित बड़े छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति संदेश दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *