वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल ने किया महिलाओं को सम्मानित

एस• के• मित्तल   
सफीदों,  वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल द्वारा नगर के नागक्षेत्र मंदिर हॉल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष यशपाल सूरी ने की। इस मौके पर शिक्षाविद् गुलाब सिंह किरोड़ीवाल व समाजसेवी सुल्तान सिंह बेनीवाल ने विशेष रूप से शिरकत की। संस्था की महिला विंग की अध्यक्षा सरोज भाटिया ने आई हुईं महिलाओं का जोरदार अभिनंदन किया।
इस मौके पर संस्था से जुड़ी सभी महिला पदाधिकारियों व सदस्यों को फूलों की मालाओं व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि महिलाएं इस समाज की धूरी है। महिलाओं के बिना इस समाज की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। महिलाएं बगैर किसी लोभ लालच के अपने परिवार को समर्पित हो जाती है। यह भी कहा जाता है कि हर आदमी की कामयाबी के पीछे महिला का अहम योगदान होता है। एक महिला मां, बहन, पत्नी, दोस्त व हर रूप में अपनी हर भूमिका सफलतापूर्वक निवर्हन करती है। महिला शक्ति वास्तव में नमन के योग्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *