रोहतक में युवक संग भागी महिला: दो बच्चों के साथ मंदिर गई थी विवाहिता, नहीं लौटी वापस घर, हुई फरार

 

रोहतक के सांपला थाना एरिया से एक महिला एक युवक के साथ भाग गई। जो सुबह अपने दो बच्चों के साथ मंदिर में गई थी और वापस नहीं लौटी। पति ने संदेह जताया कि वह दोनों बच्चों के साथ युवक के साथ फरार हो गई है। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी और तलाश करने के गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

अनंतनाग में 4 दिन में 4 शहीद: आतंकियों की तलाश में घेराबंदी; कश्मीर ADGP बोले- 2-3 आतंकी फंसे हैं, सभी को मार गिराया जाएगा

रोहतक के सांपला थाना एरिया के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक फेक्ट्री में काम करता है। उसकी शादी करीब 24 वर्षीय महिला के साथ हो रही है। उनके यहां दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की है। उसकी पत्नी शुक्रवार को सुबह अपने दोनों बच्चों के साथ मंदिर में पूजा करने के लिए घर से गई थी।

महिला व दो बच्चों को भगा ले गया युवक
उन्होंने बताया कि मंदिर से उसकी पत्नी व बच्चे वापस नहीं लौटे। उन्होंने संदेह जताया कि सांपला एरिया के रहने वाले एक युवक अपने साथ उसकी पत्नी व दोनों बच्चों को भगाकर ले गया। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद परिवार वालों ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *