रोहतक में जुटे प्रदेश के रोडवेज कर्मचारी: मांगों को लेकर 15 को सभी डिपो पर होगा प्रदर्शन, 11 जनवरी को पहुंचेंगे चंडीगढ़

हरियाणा के रोहतक बस स्टैंड के ड्राइविंग स्कूल में ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान विनोद शर्मा ने व संचालन राज्य महासचिव सुखविंद्र सिंह ने किया। बैठक में रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को लेकर मंथन हुआ।

पुलिसकर्मियों को प्रमोट करने की तैयारी: 3,118 जवानों को प्रमोशन देगी सरकार कांस्टेबल के 5,750 पद खत्म किए जाएंगे

राज्य प्रधान विनोद शर्मा ने कहा कि सांझा मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारी मांगों को लेकर 15 दिसंबर को सभी डिपुओं पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान महाप्रबंधकों के माध्यम से परिवहन विभाग के प्रधान सचिव को ज्ञापन भेजे जाएंगे। जिसमें यूनियन के प्रत्येक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

गिरफ्तार किया: यूपी से दूध के ड्रमों में नशीले कैप्सूल यमुनानगर में सप्लाई करता था दुधिया, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने काबू किया

रोहतक बस स्टैंड पर आयोजित ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन राज्य कार्यकारिणी बैठक में मौजूद रोडवेज कर्मचारी

11 जनवरी को चंडीगढ़ पहुंचेगा डेपुटेशन
उन्होंने चेतावनी दी कि ज्ञापन सौंपने के बाद भी प्रधान सचिव ने कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो 11 जनवरी को सांझा मोर्चा का मास डेपुटेशन चंडीगढ़ पहुंचेगा। उन्होंने परिवहन विभाग के प्रधान सचिव के तुगलकी फरमान की निंदा की। कर्मचारियों की छुट्‌टी अर्जित करने को लेकर जारी करने के पत्र को वापस लेने की मांग की।

1 से 15 जनवरी तक चलेगा सदस्यता अभियान
उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए यूनियन का सदस्यता अभियान एक जनवरी से 15 जनवरी तक चलाने का निर्णय लिया। साथ ही सरकार की कर्मचारी विरोध नीतियों की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

आम आदमी पार्टी ने निकाली करनाल में विजय यात्रा

सरकार कर रही कर्मचारियों का उत्पीड़न व शोषण
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार कर्मचारियों का उत्पीड़न व शोषण कर रही है। बैठक में वरिष्ठ उप प्रधान मायाराम, रविंद्र कुमार, मुनिंद्र सिंह, अरुण शर्मा, जोगेंद्र सिंह ढुल नरेंद्र पांचाल आदि उपस्थित रहे। सभी ने अपनी मांगों को लेकर मंथन किया और जल्द से जल्द मांग पूरी करने के लिए सरकार से आह्वान किया।

 

खबरें और भी हैं…

.
हरियाणा में दिल्ली के व्यापारी ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट मिला, 14 लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *