रेवाड़ी में 167.23 करोड़ रुपए की सौगात: सबसे ज्यादा नहरी परियोजना पर खर्च होंगे; वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े CM

 

बाल भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिलान्यास और उद्घाटन पट से पर्दा उठाते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव।

प्रदेशभर के साथ-साथ मंगलवार को रेवाड़ी जिले को भी 167.23 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। इनमें सबसे ज्यादा पैसे नहरी परियोजना पर खर्च होंगे। शहर के बाल भवन में आयोजित शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल फिरोजपुर झिरका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। इसके साथ ही कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव सहित अन्य नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

रेवाड़ी में 167.23 करोड़ रुपए की सौगात: सबसे ज्यादा नहरी परियोजना पर खर्च होंगे; वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े CM

कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने की। कार्यक्रम में पर्यटन निगम के चेयरमैन डा. अरविंद यादव, परिवार पहचान पत्र के को-ऑर्डिनेटर डा. सतीश खोला, जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान व वंदना पोपली भी मौजूद रहे। विधायक लक्ष्मण यादव ने उद्घाटन व शिलान्यास पट से पर्दा उठाया। इस दौरान विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार एक समान रूप से प्रदेश का विकास कराने में जुटी है। प्रदेश के एक छोर से दूसरे छोर कर विकास का पहिया घूम रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित नेता व अधिकारी।

कार्यक्रम में उपस्थित नेता व अधिकारी।

इन परियोजनाओं पर खर्च होंगे पैसे

सिंचाई विभाग द्वारा जेएलएन फीडर, दीवाना डिस्ट्रीब्यूट्री व रेवाड़ी कैनाल की पानी उठान की क्षमता में वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इस योजना के तहत जेएलएन फीडर, रेवाड़ी कैनाल, दीवाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पुराने इलेक्ट्रोमैकेनिकल उपकरणों को बदलकर पानी की क्षमता में 500 क्यूसेक तक की वृद्धि की जाएगी, जिससे पूरे दक्षिण हरियाणा को लाभ होगा।

करनाल में विवाहित लापता: दो बच्चों को घर पर छोड़कर कर गई कहीं, पति गया हुआ था डयूट पर

लिफ्टिंग क्षमता में 500 क्यूसेक की होगी बढ़ोतरी

इस योजना के तहत 36 पंप बदलकर लिफ्टिंग क्षमता में 500 क्यूसेक की वृद्धि की जानी प्रस्तावित है, जिससे रेवाड़ी सहित महेंद्रगढ़ जिला को भी लाभ मिलेगा। योजना के तहत एक सौ पुरानी मोटर बदली जाएंगी, जिससे बिजली की बचत होगी। इसके अलावा 36 पुराने पैनल भी बदले जाएंगे, जिससे सुरक्षा में बढ़ोतरी होगी। परियोजना के तहत पुरानी क्रेन व ट्रांसफार्मर भी बदले जाने हैं।

कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक का स्वागत करते डीसी।

कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक का स्वागत करते डीसी।

नहरी पानी की क्षमता को बढ़ाने के लिए 27 करोड़ रुपए का बजट मंजूर हुआ हो चुका है। जिले की 9 नहरों के सुधारीकरण पर करीब 50 करोड़ खर्च होंगे। इन नहरों में बावल डिस्ट्रीब्यूटर की करीब 10 किलोमीटर लंबी नहर का सुधारी करण साढ़े पांच करोड़ रुपए में किया जाएगा। कमालपुर डिस्ट्रीब्यूटर की करीब 10 किलोमीटर लंबी नहर का कार्य साढ़े 5 करोड़ में पूरा किया जाएगा।

झाबुआ डिस्ट्रीब्यूटर की मरम्मत करीब 2 करोड़ रुपए में की जाएगी। किशनपुर माइनर का सुधारीकरण सवा करोड़ रुपए में होगा। भाड़ावास माइनर पर करीब 2 करोड़ खर्च किए जाएंगे। निखरी डिस्ट्रीब्यूटर के सुधारीकरण पर करीब 7 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही कोसली क्षेत्र की दीवाना माइनर पर डेढ़ करोड रुपए, सुम्माखेड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी पर चार करोड़ रुपए, जाखला डिस्ट्रीब्यूटरी पर करीब साढ़े 3 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *