रेवाड़ी में शादी से पहले संग्राम: दो पक्षों में खूनी झड़प; खिड़की के कांच का शीशा टूटने पर हुआ विवाद

 

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में शादी समारोह से ठीक पहले दो पक्षों में खूनी संग्राम हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों चले, जिसमें कई लोगों को चोटें आई है। मामला खिड़की पर लगे कांच का शीशा टूटने से शुरू हुआ। इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया। जाटूसाना थाना पुलिस ने दोनों पक्षों 31 लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

रेवाड़ी में शादी से पहले संग्राम: दो पक्षों में खूनी झड़प; खिड़की के कांच का शीशा टूटने पर हुआ विवाद

कांच टूटने पर शुरू हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के थाना जाटूसाना के अंतगर्त आने वाले गांव ढोकिया निवासी सतबीर व रणधीर दोनों के घर साथ-साथ है। रणधीर के घर में मंगलवार को लड़की की शादी है। इससे पहले शादी की तैयारियां चल रही थी। तभी बच्चों के खेलते समय सतबीर के मकान की खिड़की में लगा कांच का शीशा टूट गया। मामूली सी बात कुछ देर में ही संग्राम में बदल गई।

दोनों पक्षों के कई लोग घायल

कांच टूटने के बाद सतबीर के परिवार ने पड़ौसी रणधीर के परिवार को शिकायत की। मामला सुलझने की बजाए दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडें चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। जाटूसाना थाना पुलिस ने सतबीर की शिकायत पर ज्ञान, राजवंती, स्वीटी, संजीता, पूनम, देवेन्द्र, रविन्द्र, बंटी, सुनील उर्फ चिड़िया, विकास, अंसुल, मंजू, संगीता, मूर्ति देवी व बेदी के खिलाफ धारा 147, 149, 323, 325 व 506 के तहत केस दर्ज किया है।

वहीं दूसरे पक्ष के रणधीर की शिकायत पर पुलिस ने सतबीर, गौरव, राहुल, नरेश, प्रदीप, संदीप, बबली, सीमा, सीखा, उर्मिला, सुंदर, रामल, सुरेश, अमित व मोहित के खिलाफ 147, 148, 149, 323, 324, 506 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

खबरें और भी हैं…

.नगर निगम प्रशासन का एक्शन: जींद-हिसार रोड और सुखपुरा चौक पर 6 होटल, 1 योगा सेंटर, टावर, 2 अस्पताल व 1 कॉम्प्लेक्स सील

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *